हिमाचल प्रदेश: क्या आपने भी देखा चालक और पुलिस के बीच हुई इस बहसबाजी का वीडियो? जानिए क्या हुई कार्रवाई
Himachal Police Viral Video : पुलिस और एक वाहन चालक के बीच बहसबाजी का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में क्या कुछ हुआ और इसको लेकर क्या एक्शन पुलिस ने लिया विस्तार से जानें...
विस्तार
करसोग उपमंडल के पांगणा की शोरशन पंचायत में पुलिस और एक वाहन चालक के बीच बहसबाजी हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कार चालक बच्ची को ड्राइविंग सिखाता नजर आ रहा है तो वहीं वाहन चालक यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि पुलिस बिना बैरिकेड्स के वाहनों के चालान नहीं काट सकती है। इसी बात को लेकर वाहन चालक व पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे जवानों के बीच बहस की वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कार को पुलिस रोकती है। पुलिस के जवानों ने देखा कि ड्राइविंग सीट पर एक बच्ची है। पुलिस के जवान वाहन चालक से लाइसेंस की मांग करते हैं जिस पर चालक कहता है कि पुलिस बिना बैरिकेडिंग के कहीं पर भी गाड़ी नहीं रोक सकती और न ही चाबी निकाल सकती है। इस पर वहां पर मौजूद पुलिस जवान कहता है कि आप एसपी मैडम से पूछ लेना कि उसे गाड़ी रोकने का अधिकार है या नहीं। इस दौरान काफी देर तक बहसबाजी चलती रहती है। डीएसपी करसोग सरबजीत सिंह का कहना है कि इस गाड़ी को बच्चा चला रहा था जब पुलिस ने रोका तो युवक बदतमीजी से पेश आने लगा। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.