फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi MP Kangana Ranaut Statement On Rahul Gandhi

Kangana Ranaut On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी सत्ता पाने के लिए देश को विभाजित करने से भी नहीं हिचकिचाते'

Fri, 20 Sep 2024 06:21 PM IST
अंकेश डोगरा एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 06:21 PM IST
सार

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो वह सत्ता पाने के लिए देश को विभाजित करने से भी नहीं हिचकिचाते।

विज्ञापन
Himachal Mandi MP Kangana Ranaut Statement On Rahul Gandhi
भाजपा सांसद कंगना रनौत - फोटो : एएनआई, शिमला

विस्तार

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "कुछ लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है, फ्रिंज समूहों को भड़काया जा रहा है। राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो देश के बारे में जिस तरह की बातें करते हैं, लोग उसे जानते हैं। वह देश के बारे में क्या महसूस करते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। वह सत्ता पाने के लिए देश को विभाजित करने से भी नहीं हिचकिचाते।"

विज्ञापन

 


सांसद कंगना रणौत ने पीएम मोदी को बताया आधुनिक भारत का शिल्पकार
सांसद कंगना रणौत ने पीएम नरेंद्र मोदी को आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया है। उन्होंने कहा कि पहले भारत की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाती और चरमराती थी, लेकिन 10 साल में पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा बदलाव लाते हुए भारत की अर्थव्यवस्था को शीर्ष स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। कंगना पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ पर आईटीआई मंडी में कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। कंगना रणौत ने कहा कि इसमें दो राय नहीं है कि भारत के भविष्य को पीएम नरेंद्र मोदी फिर लिख रहे हैं। शिल्पकार अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा होते हैं। इन्हें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष में इस तरह की शैलियों वाले भवन हैं, जिनका लोहा पूरी दुनिया मानता है। विशेषज्ञ भी इन भवनों को देखकर यही कहते हैं कि यह भगवान के निर्मित हैं। हिमाचल में कई कलाएं हैं। यहां काष्ठकुणी शैली के भूकंपरोधी भवन है। इस पर पूरी दुनिया शोध कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंगना ने कहा कि शिल्पकारों ने त्रासदी सही है। मुगल और अंग्रेज कारीगरों के हाथ काट देते हैं, जबकि यह पारंपरिक विद्या परिवार दर परिवार चलती है। अब विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों का जीवन आसान नहीं है। शिल्पकारों की पीड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा है, इसीलिए पीएम विश्वकर्मा योजना लाई गई है। कार्यक्रम में हिमाचली बोटी (रसोइया) को भी इस योजना में कवर करने का सुझाव मिला है। इसे संसद तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed