फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Mandi BJP MP and actress Kangana Ranaut said I am doing films to meet my expenses

हिमाचल प्रदेश: भाजपा सांसद कंगना रनौत बोलीं- अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कर रही हूं फिल्में

Wed, 29 Oct 2025 09:02 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 29 Oct 2025 09:02 PM IST
सार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि अब संसद के  सत्र में जाना पड़ता है और संसदीय क्षेत्र का दौरा भी करना पड़ता है। इस बीच फिल्मों के लिए समय निकालना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए फिल्में भी कर रही हैं।

विज्ञापन
Himachal Mandi BJP MP and actress Kangana Ranaut said I am doing films to meet my expenses
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए फिल्में भी कर रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सर्कल मूवी की डबिंग को पूरा किया है। यह एक थ्रिलर मूवी है, इसमें उनके साथ आर माधवन नजर आएंगे। इसके बाद एक और मूवी पर वह काम कर रही हैं और उसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। उन्होंने कहा कि अब संसद के सत्र में जाना पड़ता है और संसदीय क्षेत्र का दौरा भी करना पड़ता है। इस बीच फिल्मों के लिए समय निकालना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में 12 से 13 बार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करवाया। अब अगर भाजपा सरकार के समय में यह हो रहा है तो उन्हें पता नहीं क्यों दर्द हो रहा है। यह सब देश देख रहा है।

विज्ञापन




मंडी में दिशा कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि एसआईआर एक नियमित प्रक्रिया है। हर सरकार इसे करती है। वोटरों की जांच पड़ताल करना सही है और इससे पारदर्शिता आती है, लेकिन कांग्रेस को इस पर दर्द होना समझ से परे है। अगर घुसपैठियों और फेक वोटर का पता लगाया जा रहा है तो इसमें गलत क्या है। कांग्रेस के 1500 करोड़ रुपये न मिलने के प्रश्न पर कंगना ने कहा कि सब रिकॉर्ड में है। किस आधार पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ऐसा बोल रहे हैं। बिहार में स्टार प्रचारक के प्रश्न पर कंगना ने कहा कि हाईकमान की ओर फिलहाल इस तरह की जिम्मेवारी नहीं मिली है। जिम्मेवारी मिलती है तो जरूर निभाएंगी।

विज्ञापन

कंगना ने कहा कि इस देश में धर्म, प्रांत, भाषा के आधार पर बांटने वाली शक्तियां भी हैं। टुकड़े करने वाले और टुकड़ा कर खाने वाले बहुत थे, लेकिन देश को जोड़ने वाले सरदार पटेल की जयंती पर हर जगह यात्राएं निकाली जाएंगी। देश में यह संदेश जाना चाहिए कि एकता यात्रा का क्या महत्व है। इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed