फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Liquid thrown at wife in court premises; FIR registered against husband—know the full details.

Himachal: कोर्ट परिसर में पत्नी पर तरल पदार्थ फेंका, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला

Sat, 20 Jun 2026 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 10:26 AM IST
सार

न्यायालय मंडी परिसर में शुक्रवार को एक महिला पर संदिग्ध तरल पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Himachal: Liquid thrown at wife in court premises; FIR registered against husband—know the full details.
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला न्यायालय मंडी परिसर में शुक्रवार को एक महिला पर संदिग्ध तरल पदार्थ फेंके जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। महिला के कपड़ों से नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रीमा पत्नी मुकेश कुमार निवासी गांव एवं डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह शुक्रवार को अपने पति के साथ चल रहे वैवाहिक विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए जिला न्यायालय पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया है कि सुनवाई के दौरान उसके पीछे खड़े पति मुकेश कुमार ने उस पर किसी तरल पदार्थ का छिड़काव किया। इसके बाद उसे हाथ और पीठ पर अचानक ठंडक महसूस हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि जब उसने हाथ देखा तो उस पर तेल जैसा द्रव लगा हुआ था। पीछे मुड़कर देखने पर उसने पति को एक छोटी शीशी से उसकी ओर कुछ फेंकते हुए देखा। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त पदार्थ जहरीला या नशीला हो सकता है और इसे उसे नुकसान पहुंचाने की नीयत से फेंका गया। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 123 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की सहायता से पदार्थ की प्रकृति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

बता दें, मंडी जिले में इससे पहले भी तरल पदार्थ से जुड़े गंभीर हमलों के मामले सामने आ चुके हैं। वर्ष 2025 में मंडी शहर के सैण मोहल्ला में एक व्यक्ति ने पत्नी पर तेजाब फेंका था, जिसमें महिला की मौत हो गई थी। इसी वर्ष कोटली क्षेत्र में एक महिला को पेट्रोल छिड़ककर जलाने के आरोप भी सामने आए थे। उस मामले में भी महिला की जान चली गई थी। मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed