फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Leave of PWD Jal Shakti Department employees cancelled instructions to restore roads

Himachal Pradesh : पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सड़कें बहाल करने के निर्देश

Wed, 02 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में सड़कें और पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Leave of PWD Jal Shakti Department employees cancelled instructions to restore roads
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी है। जिला मंडी, कुल्लू, किन्रौर और सिरमौर में जानमाल की हानि हुई है। सड़कें और पेयजल स्रोतों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारी अवकाश पर जा सकेंगे। 25 हजार कर्मचारियों को फील्ड में लगाकर सड़कें बहाल करने में लगाया गया है।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को चार वेली ब्रिज कुल्लू भेजे हैं। मंडी और कुल्लू में इन्हें 15 दिन के भीतर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग को 13 नए बेली ब्रिज बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रभावित चार जिलों में सड़कें बहाल करने को जेसीबी और डोजर लगाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने चारों जोन के चीफ इंजीनियरों को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा डिविजन और सब डिविजन स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने नए भवनों के निर्माण पर रोक लगा दी है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता, किसी भी प्रकार की गतिविधियां नहीं होगी। इसके साथ ही घरों की छतों से निकलने वाला बारिश का पानी खुले में न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


चार दिन के भीतर सड़कें बहाल करने के निर्देश
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बादल फटने और मूसलाधार बारिश के चलते जानमाल की हानि हुई है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर फील्ड में तैनात हैं। हर घंटे अपडेट लिया जा रहा है। फील्ड कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है। जो कर्मचारी अवकाश पर थे, उन्हें भी वापस बुलाया गया है। चार दिन के भीतर सड़कें बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed