{"_id":"68fdb915561923a6d9018050","slug":"himachal-kullu-army-soldier-inder-singh-dies-of-a-heart-attack-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: सेना के जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत, दिवाली की छुट्टी खत्म होने पर लौट रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: सेना के जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत, दिवाली की छुट्टी खत्म होने पर लौट रहे थे वापस
Sun, 26 Oct 2025 11:31 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:31 AM IST
सार
दिवाली के मौके पर छुट्टी बिताकर डयूटी पर वापस लौट रहे कराल गांव के भारतीय सेना के जवान इंद्र सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जवान इंद्र सिंह (फाइल फोटो)/सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऊझी घाटी के कराल (शिरड़) गांव के निवासी और भारतीय सेना के जवान इंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया है। 37 वर्षीय जवान इंद्र सिंह का निधन हिसार में हृदय गति रुकने (दिल का दौरा) से हुआ। रविवार को उनके पैतृक गांव कराल में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
इंद्र सिंह हाल ही में दिवाली का पर्व अपने परिवार के साथ बिताने के बाद हिसार स्थित अपनी ड्यूटी पर वापस लौटे थे। देश के लिए अपनी सेवाएं देते हुए अपनी जान गंवाने वाले शहीद इंद्र सिंह का उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। इस वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। सेना के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
जवान इंद्र सिंह अपने पीछे एक बेटी और दो बहनें छोड़ गए हैं। उनके पिता तुलसी राम वन विभाग से सेवानिवृत हैं और माता गृहणी हैं। छुट्टी से लौटकर राष्ट्र सेवा में जुटे इस जवान का यूं अचानक दुनिया से चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरा सदमा है। उनके निधन की खबर से कराल गांव और पूरे कुल्लू में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन