Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kangra Army jawan duped of Rs 2.50 lakh on the pretext of increasing SIM validity

Himachal News : सिम की वैधता बढ़ाने का दिया झांसा, सेना के जवान से 2.50 लाख रुपये की ठगी; जानें विस्तार से

Tue, 05 Aug 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
तनुज सैणी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 05:00 AM IST
सार

चंबा जिले से संबंध रखने वाले सेना के जवान से साइबर ठगों ने 2.50 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ठग ने सिम बंद होने का बहाना बनाते हुए एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि इससे 10 साल तक सिम की वैधता बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal Kangra Army jawan duped of Rs 2.50 lakh on the pretext of increasing SIM validity
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिम की वैधता 10 साल तक बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेना के जवान से 2.50 लाख रुपये की ठगी कर डाली। ठगों ने जवान के मोबाइल को हैक कर बैंक खाते से 9 लाख रुपये का ऋण लिया और उसमें से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का अहसास होने पर जवान ने बैंक खाते को बंद करवाने सहित साइबर क्राइम थाना धर्मशाला को शिकायत दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

साइबर क्राइम थाना में दी शिकायत में चंबा जिले से संबंध रखने वाले जवान ने बताया कि शातिर ने उसे एक मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन किया था। ठग ने सिम बंद होने का बहाना बनाते हुए एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजा और कहा कि इससे 10 साल तक सिम की वैधता बढ़ेगी। लिंक पर क्लिक करते ही जवान का मोबाइल शातिरों के नियंत्रण में चला गया और खाते से 50 हजार रुपये की पहली निकासी हो गई। इस पर जब जवान ने संपर्क किया तो ठग ने गलती बताकर राशि लौटाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद शातिर ने दोबारा संपर्क कर कहा कि गलती से 7 लाख रुपये भेज दिए हैं। जवान ने जब बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते से 9 लाख रुपये का ऋण लिया जा चुका है, जिसमें से 2 लाख रुपये और निकाले जा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बैंक खाता बंद कराया और सोमवार को साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर न करें क्लिक
एएसपी साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले को जांच के लिए चंबा पुलिस के पास भेज दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से कभी भी अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। यह फिशिंग लिंक होते हैं, जिससे शातिर लोगों के साथ ठगी करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed