फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Japanese Fruit Himachali persimmon Demand in Mumbai and Bangalore price ranging from rs 100 to 160

Himachal Japanese Fruit: मुंबई और बंगलुरू में हिमाचली पर्सिमन की मांग, 100 से 160 रुपये तक मिल रहे दाम

Sat, 28 Sep 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में पर्सिमन सेब से महंगा बिक रहा है। पर्सिमन 150 से 160 प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। पर्सिमन की मांग दिल्ली के अलावा मुंबई और बंगलुरू तक बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Japanese Fruit Himachali persimmon Demand in Mumbai and Bangalore price ranging from rs 100 to 160
हिमाचली जापानी फल पर्सिमन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचली जापानी फल पर्सिमन की मांग दिल्ली के अलावा मुंबई और बंगलुरू तक बढ़ गई है। दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में पर्सिमन सेब से महंगा बिक रहा है। इन दिनों मंडियों में सेब जहां औसत 60 से 80 रुपये किलो बिक रहा है, वहीं पर्सिमन 150 से 160 प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। दिल्ली की आजादपुर फल मंडी में शुक्रवार को पर्सिमन का 10 किलो का बॉक्स 1500 से 1600 रुपये के दाम पर बिका। हिमाचल में शिमला जिले के अलावा कुल्लू और मंडी में पर्सिमन का उत्पादन होता है।

विज्ञापन


हिमाचल में सेब के दाम गिरने के बाद पर्सिमन उत्पादक अच्छी कमाई कर रहे हैं। आर्गेनिक गुणों के चलते दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए पर्सिमन फायदेमंद माना जाता है इसलिए मंडियों में पर्सिमन की खूब मांग है। केरल, मुंबई और बंगलुरू में पर्सिमन की भारी मांग है। हिमाचल से पर्सिमन दिल्ली भेजा जा रहा है और दिल्ली से सीधे केरल, मुंबई और बंगलुरू को लोडिंग हो रही है। खास बात यह है कि सेब के मुकाबले पर्सिमन पैदा करने की लागत और रखरखाव बेहद कम है। पर्सिमन के पेड़ों को सेब की तरह देखभाल की जरूरत नहीं होती। कीट और बीमारियों का भी इसकी फसल पर असर नहीं होता। सिंगल तह के बॉक्स में 7 किलो, डबल तह के बॉक्स में 14 किलो और तीन तह के बॉक्स में करीब 16 किलो की पैकिंग होती है। जयंत फ्रूट कंपनी आजादपुर मंडी दिल्ली के संचालक जयंत सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को आजादपुर फल मंडी में 150 से 160 रुपये किलो तक पर्सिमन बिका। महानगरों के माल और बड़े होटलों में पर्सिमन 200 से 250 रुपये किलो तक बिकता है।

विज्ञापन

अनार का विकल्प बन रहा पर्सिमन, बागवानों की बढ़ी आय : चेतन
कुल्लू के भुंतर, औट, सैंज, बंजार, पतलीकूहल में अनार के विकल्प के तौर पर बागवान पर्सिमन के बगीचे तैयार कर रहे हैं। दो साल पहले तक पर्सिमन की बाजार में मांग कम थी इसलिए दाम भी कम मिलते थे, लेकिन अब मांग बढ़ते ही दामों में भी तेजी आई है। बागवानों को अच्छा मुनाफा हो रहा है- चेतन चौधरी, संचालक, चेतन फ्रूट कंपनी, भुंतर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed