फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal IT and scrap business shown in GST no stock or record on the spot notice issued

Himachal News: जीएसटी में दिखाया आईटी, स्क्रैप का कारोबार, मौके पर न स्टॉक न रिकॉर्ड; नोटिस जारी, जानें

Sun, 18 May 2025 10:50 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:50 AM IST
सार

राज्य कर व आबकारी विभाग के दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू ने पांच फर्मों का रिकॉर्ड एक साथ खंगाला। विभाग को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन फर्मों ने लगभग 70 करोड़ की बोगस खरीद पेपरों में दर्शाई है। इसमें लगभग 13 से 14 करोड़ की टैक्स चोरी होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal IT and scrap business shown in GST no stock or record on the spot notice issued
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जीएसटी में आईटी प्रोडक्ट, टीवी पैनल और स्क्रैप का कारोबार दिखाया, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। राज्य कर व आबकारी विभाग के दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू ने पांच फर्मों का रिकॉर्ड एक साथ खंगाला। इसमें बीते माह में जीएसटी कानून के तहत परवाणू की एक फर्म को 5.90 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में नोटिस जारी किया। आगामी जांच में उक्त फर्म से जुड़ी इन पांच फर्मों को भी बड़ी टैक्स चोरी की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


विभाग को शुरुआती जांच में पता चला है कि इन फर्मों ने लगभग 70 करोड़ की बोगस खरीद पेपरों में दर्शाई है। इसमें लगभग 13 से 14 करोड़ की टैक्स चोरी होने की आशंका है। यह कार्रवाई बोगस बिल के आदान-प्रदान पर की गई। जांच में पाया गया कि उक्त फर्मों ने दिल्ली व अन्य राज्यों से की खरीद वास्तव में पेपरों में ही दिखाई है। हालांकि इसकी जारी है। जांच में यह भी पाया गया है कि केवल एक सामान्य कमरे को फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया। इसमें न कोई स्टॉक पाया गया, जबकि कारोबारी के विवरणी अनुसार करोड़ों की खरीद दिखाई गई। विभाग ने सभी पांच फर्मों का रिकाॅर्ड अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

इसमें पाया गया कि इन सभी फर्मों ने आईटी प्रोडक्ट्स, टीवी पैनल्स और स्क्रैप का कारोबार दिखाया है। इन फर्मों में जो दस्तावेज मिले हैं, उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड जीएसटी नंबर लेने के लिए इस्तेमाल हुए हैं जोकि यूपी और हरियाणा से बताए हैं, जो आजतक नोटिस देने पर विभाग में उपस्थित नहीं हुए। दक्षिण प्रवर्तन जोन के संयु्क्त आयुक्त राज्य कर व आबकारी जीडी ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त फर्मों में इसी माह दबिश दी गई और ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कहा कि बिलों के फर्जीवाड़े को उजागर करने के लिए गठित टीमें जिला शिमला, सिरमौर व सोलन से बुलाई गई थीं। इन टीमों ने पांच फर्मों में एक साथ कार्रवाई कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त आयुक्त ने यह भी बताया कि उक्त फर्मों ने अपने रजिस्टर्ड जीएसटी में काम कुछ दिखाया और व्यापार कुछ और किया।

उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड है, जो इन फर्मों को चला रहा है। इसे लेकर भी एक अलग जांच चल रही है। इस कार्रवाई में तीनों जिलों के सहायक आयुक्त पूनम ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, मोनिका अत्रिय, गुरबचन सिंह, विपिन पोसवाल के अलावा राज्य कर अधिकारी विजय कुमार, मनोज सचदेवा, ध्यान सिंह, दिग्विजय, रीमा सूद, कुस्मिता, मुक्ता, लेखराज व कार्यालय स्टाफ तरसेम, रमेश शामिल रहे।

तुर्किये से सेब आयात इसी सीजन में किया जाए बंद
शिमला। हिमालयन एप्पल ग्रोवर्स सोसायटी के महासचिव राजेश धांटा ने कहा कि तुर्किये के सेब का भारत में आयात बंद होने से हिमाचल के सेब उत्पादकों को लाभ होगा। शुक्रवार को हिमालयन एप्पल ग्रोवर्स सोसायटी के बैनर तले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से हुई मुलाकात में तुर्किये से सेब आयात बंद करने का आश्वासन मिला है। सोसायटी ने केंद्र सरकार से तुरंत तुर्किये से सेब आयात बंद करने का मांग उठाई है ताकि इसी सेब सीजन से हिमाचल के सेब उत्पादकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed