फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal IIT Mandi researchers invented a foldable structure it will be a strong weapon for the Army

Himachal News: आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने ईजाद की फोल्डेबल संरचना, भारतीय सेना के लिए बनेगा मजबूत हथियार

Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 May 2025 05:00 AM IST
सार

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने पुल के लिए एक नया स्थापित तरीका विकसित किया है। यह सेना के लिए मजबूत हथियार बन सकता है। जानें विस्तार से खबर में...

विज्ञापन
Himachal IIT Mandi researchers invented a foldable structure it will be a strong weapon for the Army
आईआईटी मंडी की ओर से अंतरिक्ष लैंडर का मॉडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के शोधकर्ताओं ने पुल के लिए एक नया स्थापित तरीका विकसित किया है। यह न केवल फोल्डेबल है, बल्कि वास्तविक दुनिया की लोडिंग परिस्थितियों में मजबूत भी है। यह सेना के लिए मजबूत हथियार बन सकता है। इसके जरिये विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों में तुरंत पुल समेत रास्ता बनाकर सेेना को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


आईआईटी मंडी की यह खोज अब अंतरिक्ष की नई उन्नत तकनीकों में बदल रही है जोकि भविष्य में अंतरिक्ष मिशनों को शक्ति प्रदान कर सकती है। धरती में सफलता के बाद अब टीम अंतरिक्ष में भी साॅफ्ट लैंडिंग के लिए शोध में जुटी है। डॉ. शुभमॉय सेन के मार्गदर्शन में आईआईटी मंडी की आई फोर एस प्रयोगशाला के शोधकर्ताओं सुमित कुमार, अभिषेक भारद्वाज, शिवांश सूद ने यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

यह शोध द इंस्टीट्यूशन ऑफ स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स के शोध जर्नल, एल्सेवियर स्ट्रक्चर्स जर्नल में प्रकाशित हो चुका है। इस सफलता से प्रेरित होकर शोध दल ने ग्रहीय लैंडर की अवधारणा पर भी काम शुरू किया है। इसे टेंसेग्रिटी लैंडर कहा जाता है।

शोधकर्ताओं की टीम ने मौजूदा समय में टेलीस्कोपिक और गैर-टेलीस्कोपिक स्थापित करने की तकनीकें विकसित की हैं। इन तकनीकों ने बकलिंग, केबल उलझाव और स्ट्रट टकराव जैसी समस्याओं को हल किया है। इसे टेंसेग्रिटी संरचनाएं कहा जाता है। छड़ों और केबलों से बनी यह संरचनाएं कांपैक्ट, लचीली और झटकों को अवशोषित करने में बेहद कुशल हैं।
विज्ञापन

अंतरिक्ष यान के अंदर सपाट रूप से पैक करने के लिए डिजाइन किया गया है। टेंसेग्रिटी लैंडर लैंडिंग के समय खुद-ब-खुद खुल सकता है। इससे थ्रस्टर या एयरबैग जैसी जटिल और टूटने वाली प्रणालियों की जरूरत खत्म हो जाती है। शुरुआती सिमुलेशन से पता चला है कि यह पैराशूट, रेट्रो-रॉकेट या एयरबैग पर निर्भर किए बिना, पारंपरिक कठोर लैंडर की तुलना में संवेदनशील पेलोड पर समान या कम झटका लगने के साथ 15 मीटर तक गिरावट को सह सकता है।
 

टीम का अब लैंडर बनाने पर फोकस
शोधकर्ताओं की मानें तो चंद्रयान-1 के प्रभाव जांच से लेकर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट-लैंडिंग तक भारत के हाल के प्रयासों को देखते हुए टेंसेग्रिटी लैंडर भविष्य में एक आकर्षक विकल्प हो सकता है। उधर, डॉ. शुभमॉय सेन ने कहा कि हमारा लक्ष्य ऐसा लैंडर बनाना है जो हल्का, लचीला और अनजान जगहों के लिए तैयार हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed