{"_id":"67b4bc47fc92d9f8f00be1d6","slug":"himachal-hearing-in-gang-rape-case-in-kasauli-court-notice-sent-to-woman-next-hearing-will-be-on-march-6-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: गैंगरेप मामले में कसौली कोर्ट में सुनवाई, महिला को भेजा नोटिस; 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: गैंगरेप मामले में कसौली कोर्ट में सुनवाई, महिला को भेजा नोटिस; 6 मार्च को होगी अगली सुनवाई
Tue, 18 Feb 2025 10:28 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 18 Feb 2025 10:28 PM IST
सार
मंगलवार को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने शिकायतकर्ता महिला को नोटिस भेजा और अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होने के लिए कहा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडौली/सिंगर रॉकी मित्तल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप मामले में मंगलवार को कसौली कोर्ट में सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट से जुड़े दस्तावेज भी कोर्ट में पेश किए। कोर्ट ने शिकायतकर्ता महिला को नोटिस भेजा और अगली सुनवाई में कोर्ट में पेश होने के लिए कहा। मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी, जिसमें महिला के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद कसौली न्यायालय क्लोजर रिपोर्ट पर निर्णय लेगा।
विज्ञापन
इससे पहले कसौली पुलिस इसमें साक्ष्य न मिलने पर करीब दो सप्ताह पहले ही कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर चुकी है। कसौली कोर्ट में छुट्टियों के चलते यह रिपोर्ट नालागढ़ कोर्ट में पेश की गई थी। वहीं अब कसौली कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है। गौर रहे कि एक महिला ने मोहन लाल बडौली व सिंगर रॉकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को कसौली थाने में गैंगरेप की शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने इसमें छानबीन की, मगर जरूरी सबूत न मिलने पर इसमें पुलिस ने केस को बंद करने के लिए रिपोर्ट पेश की है।
विज्ञापन