फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Hamirpur youth died after being hit by a train in Dharampur he worked in a private hotel

Himachal News: धर्मपुर में ट्रेन से चपेट में आने से हमीरपुर के युवक की मौत, निजी होटल में करता था नौकरी

Wed, 13 Aug 2025 08:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 13 Aug 2025 08:14 PM IST
सार

मंगलवार रात को करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक से होटल में ड्यूटी पर जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Himachal Hamirpur youth died after being hit by a train in Dharampur he worked in a private hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला रेल मार्ग पर धर्मपुर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रणवीर (23) निवासी गांव घुमारवीं, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर का रहने वाला था और धर्मपुर में एक निजी होटल में नौकरी कर रहा था। मंगलवार रात को करीब 10 बजे वह रेलवे ट्रैक से होटल में ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान शिमला से कालका जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन चालक ने ट्रेन रोक कर इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी और घायल युवक को ट्रेन में डालकर परवाणू के टकसाल तक पहुंचाया गया। वहां पहुंच कर एंबुलेंस से ईएसआई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed