फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Hamirpur Tareti village Two unidentified thugs looted Rs 30000 by hitting the head of an elderly man

Himachal News: बुजुर्ग के सिर पर बाइक सवारों ने किया वार, पैसे और मोबाइल लूटकर भागे; जानें कहां का है मामला

Fri, 10 Jan 2025 05:19 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Jan 2025 05:19 PM IST
सार

जिला हमीरपुर के तरेटी गांव में दो बाइक सवार शातिरों ने दिनदिहाड़े बुजुर्ग से मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। नादौन थाना में पीड़ित के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur Tareti village Two unidentified thugs looted Rs 30000 by hitting the head of an elderly man
घायल बुजुर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला हमीरपुर के थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत तरेटी गांव में दिनदिहाड़े बुजुर्ग से मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार शातिरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। शातिरों ने बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। नादौन थाना में इस बावत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


सिर में लगे 15 टांके
नादौन के गांव तरेटी निवासी किशोरी लाल 65 वर्ष के साथ अमलैहड़ क्षेत्र में सामने आई है। दो अज्ञात युवकों ने अचानक उन पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया है जिसके कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और सिर पर उन्हें 15 टांके लगे हैं। किशोरी लाल नादौन अस्पताल में उपचाराधीन हैं। किशोरी लाल के पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि शुक्रवार को उनके पिता अपनी बहन के घर उसके पैसे देने जा रहे थे। जब वह दोपहर करीब 11 बजे नादौन के अमलैहड़ के निकट पपड़ा नामक स्थान पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनसे मोबाइल मांगा।
विज्ञापन


करीब 30 हजार रुपये और मोबाइल गायब
इसी दौरान एक युवक ने पीछे से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। जिससे किशोरी लाल बेसुध हो कर वहीं गिर गए। कुछ समय बाद जब उन्हें होश आया तो उनके पास रखे करीब 30 हजार रुपये और मोबाइल गायब था। इसके बाद वह स्वयं अपनी बहन के घर पहुंचे जिन्होंने उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने क्या कहा?

नादौन थाना में पीड़ित के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शातिरों की पहचान पता करने का प्रयास किया जा रहा है- भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed