फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Gram Panchayat Kot Kullu Elderly man grazing sheep and goats attacked by bear

Himachal News : भेड़-बकरियां चरा रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल आईजीएमसी शिमला रेफर

Fri, 26 Sep 2025 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड(कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 26 Sep 2025 09:08 PM IST
सार

जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत कोट के गांव जलोड़ी डाबर में भेड़ और बकरियां चरा रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। भालू ने उनकी छाती, सिर और हाथ को बुरी तरह से नोच डाला।

विज्ञापन
Himachal Gram Panchayat Kot Kullu Elderly man grazing sheep and goats attacked by bear
भालू (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत कोट के गांव जलोड़ी डाबर में भेड़ और बकरियां चरा रहे बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव भद्राल के जिमतु राम(70) जलोडी डाबर स्थित अपने दूसरे घर के पास भेड़-बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच अचानक झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनकी छाती, सिर और हाथ को बुरी तरह से नोच डाला। हमले में उनका बायां हाथ पूरी तरह चोटिल हुआ है। शरीर के अन्य अंगों पर भी गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह भालू को भगाया।
विज्ञापन


घायल जिमतु राम को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीणों और उनके पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके का जायजा लिया। पुलिस भी इस संबंध में कार्रवाई कर रही है। अरसु निरमंड के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद नेगी बताया कि मामले की सूचना मिली है। शनिवार को मौके जाकर लोगों से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed