फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Golden Jubilee Scholarship Examination on 2 March 324 centers set up 17000 students will participate

Himachal News: स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा 2 मार्च को, 324 केंद्र बनाए; 17,000 विद्यार्थी होंगे शामिल

Tue, 18 Feb 2025 05:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Feb 2025 05:43 PM IST
सार

हिमाचल में 2 मार्च को सरकारी स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 17,000 विद्यार्थी स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
Himachal Golden Jubilee Scholarship Examination on 2 March 324 centers set up 17000 students will participate
एससीईआरटी सोलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल में स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति योजना के पहले चरण की परीक्षा 2 मार्च को होगी। राज्य के सरकारी स्कूलों में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 17,000 विद्यार्थी छात्रवृत्ति परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से प्रदेश भर में 324 केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड 20 फरवरी से एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन

स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा दो चरणों में करवाई जाती है। पहले चरण की स्क्रीनिंग परीक्षा 2 मार्च को होगी। इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा में भाग ले सकते हैं। मेरिट में आने वाले 100 विद्यार्थियों को तीन साल के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें कक्षा छठी में चार, सातवीं में पांच और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को छह हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजना पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर पर प्रतिभा की पहचान और पोषण करने के लिए शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed