फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Girl Nisha Soni Murder Case Policeman accused of Nisha murder on five-day police remand

Nisha Soni Murder: युवराज ने दिया निशा को धोखा! पांच दिन का पुलिस रिमांड; कुछ इस तरह हुआ लव स्टोरी का The End

Thu, 23 Jan 2025 07:40 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 23 Jan 2025 07:40 PM IST
सार

Himachal Girl Nisha Soni Murder Case: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की निशा सोनी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 31 वर्षीय युवराज ने खुद को अविवाहित बताकर निशा से दोस्ती की थी। सूत्रों के अनुसार कथित आरोपी की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती है।

विज्ञापन
Himachal Girl Nisha Soni Murder Case Policeman accused of Nisha murder on five-day police remand
पुलिस हिरासत में आरोपी और मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की निशा सोनी की हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक निशा सोनी एयर होस्टेस का कोर्स कर रही थी। चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित पीजी में रहती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती फतेहगढ़ साहिब में रहने वाले 31 वर्षीय पंजाब पुलिस के कर्मचारी युवराज से हो गई। 20 जनवरी की शाम निशा युवराज के साथ घर से निकली थी और उसके उपरांत लापता हो गई। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आने लगा तो परिवार की चिंता बढ़ने लगी। उसकी तलाश शुरू हुई तो सीसीटीवी कैमरों में वह युवराज के साथ जाते कैद हुई थी। उसके बाद 21 जनवरी को उसका शव पटियाला भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। 

सिंगपुरा पुलिस थाना की टीम निशा के शव को वापस जिला रूपनगर लेकर आई। परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस कर्मी युवराज को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजपाल सिंह गिल ने कहा कि निशा की बहन रितु सोनी के बयानों के आधार पर ही युवराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रितु ने कहा है कि युवराज उसकी बहन को ब्लैकमेल किया करता था। उसे 20 जनवरी देर शाम अपने साथ लेकर गया और उसकी बहन को पथरेली पुल जिला रूपनगर से नहर में धक्का देकर मार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को बताया था अविवाहित
31 वर्षीय युवराज ने खुद को अविवाहित बताकर निशा से दोस्ती की थी। सूत्रों के अनुसार कथित आरोपी की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में रहती है। उसके आने के उपरांत ही युवराज ने पूरे मामले से पर्दा उठने के डर से यह खौफनाक कदम उठाया और निशा को पथरेली पुल से नहर में धक्का देने के उपरांत निशा का फोन तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर निशा के नहर में गिरने की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed