फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Four BRO projects on the Manali-Sarchu route were dedicated to the nation

हिमाचल: मनाली-सरचू मार्ग पर बीआरओ की चार परियोजनाएं हुई देश को समर्पित, रक्षा मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

Sun, 07 Dec 2025 05:09 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 07 Dec 2025 05:09 PM IST
सार

रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट दीपक की ओर से तैयार की गई चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Four BRO projects on the Manali-Sarchu route were dedicated to the nation
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल उद्घाटन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर अब सेना के भारी-भरकम वाहनों और पर्यटकों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो जाएगी। सीमा सड़क संगठन के प्रोजेक्ट दीपक की ओर से तैयार की गई चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल उद्घाटन किया। बीआरओ ने इन चार परियोजनाओं पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इनमें 70 मीटर लंबा शोगटोंग ब्रिज, जिंगजिंगबर में दो मल्टी-सेल बॉक्स ब्रिज और कीलिंग सराय में 60 मीटर लंबा यूनम ब्रिज शामिल हैं। सभी पुल हर मौसम में भारी वाहनों की आवाजाही सक्षम बनाने के दृष्टिगत अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित किए गए हैं।

विज्ञापन




प्रोजेक्ट दीपक के कमांडर कर्नल गौरव बंगारू ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लेह से देशभर की 125 परियोजनाओं का लोकार्पण कर देश को समर्पित किया। पुलों के बन जाने से मनाली-लेह मार्ग पर वर्षों से मौजूद एवलांच जोन, उफनते नालों और कंकरीट रहित रास्तों की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। पहले वाहनों को कच्चे नालों और पत्थरों के बीच से गुजरने की मजबूरी रहती थी, जिससे सेना के काफिलों और आम यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इन नए पुलों के माध्यम से मौसम की चुनौतियों के बावजूद मार्ग अधिक विश्वसनीय, सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। पर्यटक भी मनाली-लेह हाईवे पर पहले से बेहतर अनुभव के साथ सफर कर सकेंगे। इस दौरान बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कॉचर, उपायुक्त किरण भड़ाना, एसपी शिवानी मेहला, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed