फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal First counseling on June 19 for PAT June 24 for LEET Technical Education Board released schedule

Himachal Pradesh: पैट के लिए 19, लीट के लिए 24 जून को पहली काउंसलिंग; तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने दो चरणों में होने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान पैट के लिए पहले चरण की सीटों का आवंटन 19 जून को होगा, जबकि लीट के लिए पहले चरण की सीटों का आवंटन 24 जून को किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal First counseling on June 19 for PAT June 24 for LEET  Technical Education Board released schedule
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बहुतकनीकी संस्थानों में काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में होगी। दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को संस्थान स्तर पर ही सीधे स्पॉट काउंसलिंग के माध्यम से सीटें आवंटित की जाएंगी। इस दौरान पैट के लिए पहले चरण की सीटों का आवंटन 19 जून को होगा, जबकि लीट के लिए पहले चरण की सीटों का आवंटन 24 जून को किया जाएगा।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने 27 मार्च से पांच मई तक प्रथम वर्ष (पैट) और द्वितीय वर्ष (लीट) के लिए सात मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इस दौरान पैट के लिए 18, जबकि लीट के लिए 25 मई को परीक्षा हुई। एक सप्ताह बाद दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

अब तकनीकी शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी चार से 15 जून तक संस्थान और पाठ्यक्रम का विकल्प भर सकेंगे। इसके बाद 19 जून को पहले चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग होगी और अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन 24 जून तक करवा सकेंगे, जबकि 26 जून को रिक्त सीटों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 17 जुलाई को होगी। वहीं, स्पॉट राउंड को 28 जुलाई से शुरू किया जाएगा।

डायरेक्टर एंट्री (लीट) के लिए पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 10 से 20 जून तक अध्ययन के लिए संस्थान और पाठ्यक्रम का विकल्प भर सकेंगे। पहले चरण की काउंसलिंग 24 जून को होगी। पहले चरण के बाद शेष बची सीटों को पहली जुलाई को प्रदर्शित किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए दो से 12 जुलाई तक अभ्यर्थी अध्ययन और पाठ्यक्रम चुन सकेंगे, जबकि काउंसलिंग 15 जुलाई को होगी। स्पॉट राउंड 25 जुलाई से शुरू होगा।

तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद का कहना है कि लीट-पैट के प्रवेश को काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है और उसके आधार पर ही अब प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed