फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Ethiopia Tsegaye wins full marathon in Dharamshala Punjab Manjeet finishes second

Himachal News: धर्मशाला में इथोपिया के त्सेगाये ने जीती फुल मैराथन, पंजाब के मनजीत दूसरे स्थान पर

Thu, 25 Dec 2025 06:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 25 Dec 2025 06:18 PM IST
सार

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कार्निवल 2025 के तहत वीरवार को मैराथन का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से सैकड़ों धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन के ओपन पुरुष वर्ग की फुल मैराथन में इथोपिया के त्सेगाये पहले स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Himachal Ethiopia Tsegaye wins full marathon in Dharamshala Punjab Manjeet finishes second
धर्मशाला में आयोजित मैराथन में 21 किलोमीटर में प्रथम रहे प्रतिभागी को सम्मानित करते हुए उपायुक्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा कार्निवल 2025 के अंतर्गत आयोजित मैराथन के ओपन पुरुष वर्ग की फुल मैराथन में इथोपिया के त्सेगाये पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 42 किलोमीटर की मैराथन दो घंटे 33 मिनट में पूरी। जबकि पंजाब के मनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 2 घंटे 37 मिनट का समय लिया। इसके अलावा अर्जुन प्रधान तीसरे और मनोज कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे। विजेता को एक लाख, दूसरे स्थान पर 75 हजार और तीसरे स्थान के लिए 50 हजार का इनाम दिया गया।

विज्ञापन

ओपन महिला वर्ग की फुल मैराथन में अर्पिता सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि इथोपिया की फायरहिवट दूसरे और टेनजिन डोल्मा तीसरे स्थान पर रहीं। 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में पुरुष ओपन वर्ग में नीरज ने पहला, उदित ने दूसरा और मनीष पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला ओपन वर्ग में ज्योति ने पहला, रूबी कश्यप ने दूसरा और रम्मी पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 35 से 44 वर्ष पुरुष वर्ग में आकाश कुमार पहले, बीर बहादुर राय दूसरे और संदीप कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 35 से 44 वर्ष महिला वर्ग में सीमा पहले स्थान, दीप्ति रानी दूसरे स्थान पर तथा मुकेश कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।इसके अतिरिक्त 45 से 55 वर्ष के पुरुष वर्ग में विजय कुमार पहले, बसंत प्रधान दूसरे और मुकेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 45 से 55 वर्ष के महिला वर्ग में दिव्या पहले स्थान पर रहीं, जबकि 55 वर्ष से अधिक के पुरुष वर्ग में चरण सिंह पहले, तारा चंद दूसरे और कैप्टन सुरेश चंद तीसरे स्थान पर रहे। 55 वर्ष से अधिक के महिला वर्ग में दिव्या वशिष्ठा ने पहला स्थान हासिल किया। दस किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष ओपन वर्ग से महेंद्र सिंह पहले, अक्षय ने दूसरा और आशुतोष ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला ओपन वर्ग में ऊना की गार्गी शर्मा ने पहला, ज्योति बाला दूसरे और श्रेया तीसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन

मैराथन के समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विजेता धावकों को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, परियोजना अधिकारी डीआरडीए भानु प्रताप सिंह भी उनके साथ उपस्थित रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला मैराथन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकती है। इससे न केवल युवाओं को खेलों की ओर प्रेरणा मिलेगी बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में धर्मशाला मैराथन और अधिक भव्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनेगा, जिससे धर्मशाला की पहचान खेल पर्यटन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित होगी।

सेहत के प्रति जागरूक करते हैं ऐसे आयोजन : मुकेश
उप मुख्यमंत्री ने मैराथन धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवल न केवल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि खेल एवं स्वास्थ्य से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है। मैराथन साई स्टेडियम से सर्किट हाउस, कोतवाली बाजार, खनियारा, रक्कड, दाड़ी होते हुए वापिस साई स्टेडियम में समाप्त हुई।

चंबा के युवक नहीं ले पाए भाग, जताई नाराजगी
मैराथन के दौरान चंबा से आए युवक ने मैराथन में भाग नहीं लेने देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उन्हें 10 किलोमीटर मैराथन के लिए पंजीकरण किया था और शुल्क भी दिया था। वह सुबह तीन बजे पहुंचे थे। स्टेडियम पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि आप भाग नहीं ले सकते। वह ट्रैक पर बैठ गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने समझाया।

विजेता बनकर हो रही खुशी: गार्गी
धर्मशाला मैराथन में 10 किलोमीटर में पहला स्थान हासिल करने वाली ऊना की गार्गी शर्मा ने कहा कि विजेता बनकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से धर्मशाला में अभ्यास कर रही हैं।

पहाड़ों में दौड़ने का मिला अलग अनुभव : फायरहिवट
धर्मशाला मैराथन में 42 किलोमीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रही इथोपिया की फायरहिवट ने कहा कि धर्मशाला मैराथन में दौड़ने का अलग अनुभव हुआ है। यहां के पहाड़ बहुत सुंदर हैं। वहीं मौसम भी अच्छा है। अगले वर्ष यह मैराथन फिर होती है तो वह फिर से यहां आना चाहेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed