{"_id":"680a378eb0d59117550adcb7","slug":"himachal-entry-to-kilad-from-sansari-nala-check-post-is-now-allowed-only-after-showing-identity-card-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Terror Attack: पहचानपत्र दिखाने पर ही संसारी नाला चेक पोस्ट से अब किलाड़ के लिए एंट्री, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Terror Attack: पहचानपत्र दिखाने पर ही संसारी नाला चेक पोस्ट से अब किलाड़ के लिए एंट्री, अलर्ट जारी
Thu, 24 Apr 2025 06:38 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:38 PM IST
सार
आतंकी घटना के बाद पांगी के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। पुलिस चौकियों और चेकपोस्ट पर मुस्तैदी से जवान हर वाहन की छानबीन के बाद ही लोगों को किलाड़ की सीमा में प्रवेश करने दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे पांगी क्षेत्र में अब पहचानपत्र दिखाने पर ही संसारी नाला चेक पोस्ट समेत अन्य सीमांत चौकियों से किलाड़ के लिए एंट्री मिलेगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद संसारी नाला चेक पोस्ट पर अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा जेएंडके से मेहनत-मजदूरी करने, दिहाड़ी लगाने के लिए पांगी में आने वाले श्रमिकों समेत ठेकेदार की ओर से लेबर लाने पर उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत पूरा विवरण पुलिस थाना किलाड़ में पंजीकृत करवाना होगा। तभी जाकर उन्हें पांगी में रहने समेत काम करने का मौका मिलेगा। आतंकी घटना के बाद पांगी के सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। पुलिस चौकियों और चेकपोस्ट पर मुस्तैदी से जवान हर वाहन की छानबीन के बाद ही लोगों को किलाड़ की सीमा में प्रवेश करने दे रहा है। इसके अलावा पुलिस गश्त भी बढ़ाई गई है। इसी क्रम में अब बिना आईकार्ड के चेकपोस्ट संसारी नाला से किसी भी अंजान को प्रवेश नहीं मिलेगा। वीरवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस थाना प्रभारी पांगी ने चेकपोस्ट में पहुंचकर तैनात जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
संसारी नाला से किलाड़ की ओर आने वाले हरेक वाहन चालक और व्यक्ति को अपना आईकार्ड दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा। बताया कि जम्मू-कश्मीर से लेबर का काम करने के लिए आने वाले लोगों या ठेकेदार को लेबर लाने पर उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड के आधार पर श्रमिकों को पुलिस थाना में पंजीकृत करवाना होगा। ऐसा न करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी-जोगेंद्र सिंह जरयाल, एसएचओ पांगी
विज्ञापन