फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Education Department's decision on 14-year-old ACP dispute; lecturers to receive salary benefits.

हिमाचल: 14 साल पुराने एसीपी विवाद पर शिक्षा विभाग का फैसला, स्कूल प्रवक्ताओं को मिलेगा वेतन लाभ

Wed, 08 Jul 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 07:17 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के प्रवक्ताओं से जुड़े 14 साल पुराने लंबे समय से लंबित एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) मामले का फैसला करते हुए वेतन लाभ देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Himachal Education Department's decision on 14-year-old ACP dispute; lecturers to receive salary benefits.
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के प्रवक्ताओं से जुड़े 14 साल पुराने लंबे समय से लंबित एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) मामले का फैसला करते हुए वेतन लाभ देने का फैसला लिया है। वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र प्रवक्ताओं का वेतन एसीपी योजना (4-9-14) के तहत पुनर्निर्धारित किया जाएगा, जबकि नियमितीकरण की अलग अथवा पूर्व तिथि के आधार पर दिए गए एसीपी लाभ वापस लिए जाएंगे।

विज्ञापन

स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय वित्त विभाग के वर्ष 2012 और 2014 में जारी स्पष्टीकरणों के आधार पर लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि पात्र प्रवक्ताओं को 8 अगस्त 2012 तक नोशनल आधार पर तथा 9 अगस्त 2012 से वास्तविक वित्तीय लाभ प्रदान किए जाएंगे। आदेश की प्रतियां महालेखाकार कार्यालय, उपनिदेशकों और संबंधित स्कूलों को भी भेजी गई हैं, ताकि लाभार्थियों के मामलों में आगे की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला वर्षों से लंबित था और विभिन्न स्तरों पर स्पष्टीकरण मांगे जा रहे थे। अब आदेश जारी होने से प्रभावित शिक्षकों को वित्तीय लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अब सभी लाभ ऑडिट सत्यापन के अधीन होंगे। यदि भविष्य में किसी प्रकार की अतिरिक्त भुगतान या त्रुटि सामने आती है तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को पूरी राशि एकमुश्त वापस करनी होगी। इसके लिए लाभार्थियों से लिखित अंडरटेकिंग लेने और उसे सेवा पुस्तिका में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अंडरटेकिंग पूरी होने के बाद ही एरियर का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed