फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Deputy CM bowed his head at Jwala Mata temple said the temple will be beautified with Rs 100 crore

Himachal News: उपमुख्यमंत्री ने ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश, बोले- 100 करोड़ से होगा मंदिर का सौंदर्यीकरण

Sun, 24 Aug 2025 12:00 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 24 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार सहित अपनी कुलदेवी मां श्री ज्वाला जी मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से श्री ज्वाला माता मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal Deputy CM bowed his head at Jwala Mata temple said the temple will be beautified with Rs 100 crore
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बेटी संग कि मां ज्वाला के दर्शन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार देर शाम परिवार सहित अपनी कुलदेवी मां श्री ज्वाला जी मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की। इस अवसर पर उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन भी उनके साथ मौजूद रहीं। अग्निहोत्री ने मां ज्वाला से प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की लागत से श्री ज्वाला माता मंदिर का भव्य सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित रूप से हो। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन के साथ माता श्री बगलामुखी मंदिर भी पहुंचे और यहां भी विधिवत शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed