फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Dark chocolate made from Hieracium mushroom beneficial for brain and memory

Himachal : हिरेशियम मशरूम से बनाई डार्क चॉकलेट, दिमाग और याददाश्त के लिए फायदेमंद, चंडीगढ़ में लगाया प्लांट

Wed, 24 Sep 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 24 Sep 2025 05:00 AM IST
सार

जिला सोलन के चायल कोटी के ग्रोवर मोहित शर्मा ने हिरेशियम मशरूम से ऐसी ड्रॉर्क चॉकलेट तैयार की है जिससे भूलने की बीमारी दूर होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Dark chocolate made from Hieracium mushroom beneficial for brain and memory
हिरेशियम मशरूम से बनाई डार्क चॉकलेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिमाग की नसें खोलने या याददाश्त बढ़ाने के लिए अब आपको दवाइयां या टॉनिक की जरूरत नहीं है। डीमएआर सोलन से प्रशिक्षण लेने के बाद चायल कोटी के ग्रोवर मोहित शर्मा ने हिरेशियम मशरूम से तैयार ड्रॉर्क चॉकलेट तैयार की है। इसके सेवन से नर्वस सिस्टम नहीं बिगड़ेगा। इसके अलावा आपकी भूलने की बीमारी भी दूर होगी।

विज्ञापन


कोविड के दौरान लॉकडाउन में मशरूम न बिकने के बाद मोहित ने इस तकनीक पर काम किया। उन्हें डीएमआर के सहयोग से वर्ष 2025 में सफलता मिली। अब इसे जल्द बाजार में उतारने की तैयारी है। इसके लिए चंडीगढ़ में प्लांट भी लगा दिया है। राष्ट्रीय खुंब मेले में 30 सितंबर को इसकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विज्ञापन

मोहित शर्मा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में मशरूम पर काम शुरू किया था। इसके लिए उन्होंने डीएमाअर से ट्रेनिंग ली। पहले उन्होंने ऑस्टर और शिटाके तैयार की। कोविड के दौरान लॉकडाउन लगने से इसका कारोबार ठप पड़ गया। वर्ष 2020 में हिरेशियम (लॉयंस मेन) मशरूम पर काम शुरू किया। शुरुआती समय में इसके लिए अच्छी मांग भी आई। लेकिन बिचौलिए मांग और मर्जी के हिसाब से इसकी खरीद करते थे। इससे कई बार मांग न होने पर मशरूम खराब हो जाती थी। इसके बाद उन्होंने इस मशरूम का पाउडर तैयार करना शुरू किया। इस बीच चॉकलेट बनाने की सोची और इस पर काम शुरू कर दिया। इसमें अब जाकर उन्हें सफलता हासिल मिली है।



उन्होंने कहा कि हिरेशियम प्रजाति की मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें बिटागम ग्लॉकन, साइकेन और हरेशीमॉन तत्व पाया जाता है। यह दिमाग की नसों के लिए फायदेमंद है। इससे इंसान की सोचने की शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा इसमें विटामिन-डी भी भरपूर मात्रा है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। जल्द इस डॉर्क चॉकलेट को बाजार में उतारा जाएगा। इसके तैयारी पूर्ण कर ली हैं। डीएमआर सोलन के निदेशक वीपी शर्मा ने मोहित शर्मा को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से ग्रोवरों को मशरूम उगाने के साथ उसकी मार्किंट करने के लिए जानकारी दी जाती है। हिरेशियम प्रजाति की मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed