{"_id":"68502ef4cd91d3e011033441","slug":"himachal-danger-of-accident-due-to-garbage-heap-around-gaggal-airport-big-birds-seen-hovering-above-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: गगल एयरपोर्ट के आसपास कचरे के ढेर से हादसे का खतरा, ऊपर मंडराते नजर आए बड़े पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: गगल एयरपोर्ट के आसपास कचरे के ढेर से हादसे का खतरा, ऊपर मंडराते नजर आए बड़े पक्षी
Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 17 Jun 2025 05:00 AM IST
सार
गगल एयरपोर्ट के साथ लगती खड्डों और नालों में कूड़े-कचरे के ढेर और चिकन-मटन के अवशेष पाए गए हैं। ये पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ऐसे में यहां पर बाज और गिद्धों सहित अन्य बड़े पक्षी भी देखे गए हैं, जिनसे हादसों का अंदेशा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
गगल में मांझी खड्ड पर बने पुल के पास फेंका गया कचरा, जहां पर पक्षी मंडराते रहते हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गगल एयरपोर्ट के आसपास लगते क्षेत्र में लगे कचरे के ढेर और मीट के अवशेष हवाई हादसे का कारण बन सकते हैं। इन पर पक्षी मंडराते रहते हैं, जिनके कारण कभी भी हवाई दुर्घटना हो सकती है। यह बात हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के सर्वे में सामने आई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार गगल एयरपोर्ट अथॉरिटी एयरपोर्ट में विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के दौरान पक्षियों और अन्य कुछ बिंदुओं को लेकर केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश से हर वर्ष सर्वे करवाती है। हाल ही में हुए सर्वे में गगल एयरपोर्ट के साथ लगती खड्डों और नालों में कूड़े-कचरे के ढेर और चिकन-मटन के अवशेष पाए गए हैं। ये पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सर्वे में सामने आया कि यहां पर बाज और गिद्धों सहित अन्य बड़े पक्षी भी देखे गए हैं, जिनसे हादसों का अंदेशा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Himachal : पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा झंडूता की दो बड़ी चोरियां करने वाला आरोपी चोर, CCTV फुटेज से मिला सुराग
विज्ञापन
सीयू के स्कूल लाइफ साइंस के डीन डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट एयरपोर्ट अथाॅरिटी को सौंप दी गई है। सर्वे के दौरान एयरपोर्ट के साथ लगते नदी-नालों में कूड़े कचरे सहित चिकन-मटन के अवशेष देखे गए हैं। इसके कारण पक्षी आसमान पर मंडराते रहते हैं। ऐसे में कोई पक्षी विमान से टकरा जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है।
नालों को कवर करने का सुझाव
रिपोर्ट में एयरपोर्ट के आसपास नदी-नालों को कवर करने का सुझाव दिया गया है, ताकि लोग कचरा न फेंक सकें। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट अथारिटी इन पक्षियों को भगाने के लिए अपने स्तर पर कार्य करती है। इसके लिए जहां पटाखे फोड़े जाते हैं, वहीं मैनुअल स्तर पर भी पक्षियों को भगाने की व्यवस्था है। उधर, एसडीएम कांगड़ा इंशात जसवाल ने कहा कि इस संदर्भ में पहले ही फूड सेफ्टी और पशु पालन विभाग को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर जांच-पड़ताल करते रहें, ताकि कोई हादसा न हो।