{"_id":"685013c7f2870d34020ee4fa","slug":"himachal-police-arrested-the-accused-thief-who-committed-two-big-thefts-in-jhanduta-from-chandigarh-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal : पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा झंडूता की दो बड़ी चोरियां करने वाला आरोपी चोर, CCTV फुटेज से मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal : पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा झंडूता की दो बड़ी चोरियां करने वाला आरोपी चोर, CCTV फुटेज से मिला सुराग
Mon, 16 Jun 2025 06:23 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:23 PM IST
सार
दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को झंडूता पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झंडूता पुलिस ने बीते 12 जून की रात को क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि चोरी के मामलों की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई थीं। एक टीम आरोपी के गांव और दूसरी पंजाब के चंडीगढ़ रवाना की गई थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी बाबू राम निवासी तहसील रामशहर, जिला सोलन को एक कार और चोरी की गई महिंद्रा पिकअप के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पहली वारदात में चुराई गई पिकअप के सभी टायर बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दूसरी घटना में आनंदघाट क्षेत्र से तीन गाड़ियों की बैटरियों और डीजल की बरामदगी अभी बाकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह से जुड़ा हुआ है। इसके खिलाफ अब तक 50 से ज्यादा चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस अब आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों और बाकी चोरीशुदा सामान की जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन