फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Controversy over The Great Khali land Tehsildar says occupation of plot number six is illegal

हिमाचल प्रदेश: द ग्रेट खली की जमीन पर विवाद, तहसीलदार बोले- खाता नंबर छह पर कब्जा गलत; जानें पूरा मामला

Fri, 05 Dec 2025 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 05 Dec 2025 08:17 PM IST
सार

पांवटा साहिब के सुरजपुर में जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला द ग्रेट खली से जुड़ा हुआ है। वहीं, शुक्रवार को खली के उपायुक्त को शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Controversy over The Great Khali land Tehsildar says occupation of plot number six is illegal
द ग्रेट खली के आरोपों को निराधार बताते हुए पत्रकार वार्ता में जबाब देते हुए तहसीलदार पांवटा साहिब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जमीनी विवाद को लेकर द ग्रेट खली के सभी आरोप बेबुनियाद हैं जो उन्होंने राजस्व विभाग पर अपनी जमीन के ततीमें गलत तरीके से काटने और उनकी भूमि को किसी और को देने का आरोप लगाए हैं। यह मामला नायब तहसीलदार पांवटा साहिब के कोर्ट में लगा, इसका फैसला 25 मार्च को हुआ है। शुक्रवार को खली के उपायुक्त को शिकायत और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


कहा कि दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली ने सूरजपुर में भूमि खाता नंहर 8 में खरीदी है। इसके साथ लगते करीब 38 बीघा भूमि खाता नंंबर 6 पर बैठ (पोजेशन लिया) गए हैं। 23 नवंबर को इस भूमि पर बाउंड्री वाॅल बना दी। तहसीलदार ने कहा कि हैरानी की बात है कि इस कार्य के दौरान इनके साथ पंजाब के लोग मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार ने कहा कि बेबुनियाद आरोप लगाने से बेहतर रहता कि द ग्रेट खली अपनी भूमि की निशानदेही ही करवा लेते या सिविल कोर्ट में स्टे की प्रति लेकर आते। म्यूटेशन तक के लिए भी नहीं आए। अब भी इस मामले में किसी भी राजस्व अधिकारी से निशानदेही करवा लें। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस तरह दबाव बनाना और बेबुनियाद आरोप लगाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खली करीब 50 दिन पहले कार्यालय पहुंचे थे। जबकि खली का कहना है कि कभी नहीं मिले। सच बात यह है कि विगत 27 अक्तूबर को करीब तीन घंटे कार्यालय में बैठे। इस दौरान जमीनी विवाद को लेकर उनकी पूरी बात सुनी गई। सभी दस्तावेज भी दिखाए। उनको मामले की पूरी जानकारी रख कर आरोप किसी तथ्य के आधार पर लगाने चाहिए। भूमि विवाद का मामला विमला देवी बनाम हेमलता रहा है। उन्होंने कहा कि 20 मई 2025 को द ग्रेट खली का भी पत्र मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed