फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress took out a candle march in Shimla with the slogan Vote thief leave the throne targeting BJP

Himachal Congress: शिमला में 'वोट चोर गद्दी छोड़' नारे के साथ कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, भाजपा पर निशाना

Thu, 14 Aug 2025 08:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 08:53 PM IST
सार

Shimla Congress Candle March : शिमला में कांग्रेस ने  प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में देर शाम शेर-ए-पंजाब से रिज मैदान होते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल लाइट मार्च निकाला। 

विज्ञापन
Himachal Congress took out a candle march in Shimla with the slogan Vote thief leave the throne targeting BJP
शिमला के रिज मैदान कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हिमाचल कांग्रेस ने वीरवार को वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में वीरवार देर शाम शेर-ए-पंजाब से रिज मैदान होते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल लाइट मार्च निकाला। बारिश के बावजूद कांग्रेस के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के हत्यारे नहीं चलेंगे की नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश के लोकतंत्र को कमजोर कर निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगाया है। भाजपा ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी कर जनमत का अपमान किया है। अब विहार में भी कुछ ऐसा ही खेल खेलने की तैयारी की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कर्नाटक और महाराष्ट्र में कथित तौर पर वोट चोरी के खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। कांग्रेस देशभर में 22 अगस्त से 7 सितंबर तक वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे के साथ रैलियां और 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल मार्च में विधायक कुलदीप सिंह राठौर, हरीश जनारथा, मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

राहुल गांधी की मांग जायज : अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निष्पक्ष चुनाव के लिए डिजिटल वोटर लिस्ट की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग जायज है। यह कोई राजनैतिक मुद्दा नहीं है बल्कि देश के संविधान, पारदर्शिता और लोगों के विश्वास की रक्षा का संकल्प है। भाजपा सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी, विजिलेंस या इनकम टैक्स का डर दिखाया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed