{"_id":"6afb3d83c12fcaf4f8005d84","slug":"himachal-congress-show-cause-notice-issued-to-kullu-congress-president-sesram-nirmala-expelled-for-six-years-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस: कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम को कारण बताओ नोटिस, निर्मला छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस: कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम को कारण बताओ नोटिस, निर्मला छह साल के लिए निष्कासित
Tue, 17 Nov 2026 07:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:00 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आजाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक अनुशासन के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेसराम आजाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, बिलासपुर की महिला कांग्रेस नेत्री निरमा राजपूत को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सेसराम आजाद की ओर से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की पैरवी किए जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर इस संबंध में जवाबतलब किया है। पार्टी ने उनसे इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है। वहीं, बिलासपुर में महिला कांग्रेस नेता निर्मला राजपूत के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वह बाल कल्याण परिषद की सदस्य भी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने दोनों मामलों में कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
