फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Rajni Patil reached Shimla Congress will take out a candle march on Friday

Himachal Congress: शिमला पहुंचीं रजनी पाटिल, कांग्रेस शुक्रवार को निकालेगी कैंडल मार्च, लोगों से ये आग्रह

Thu, 24 Apr 2025 07:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Apr 2025 07:06 PM IST
सार

शुक्रवार को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Congress Rajni Patil reached Shimla Congress will take out a candle march on Friday
प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रदेश कांग्रेस शुक्रवार को शिमला में कैंडल मार्च निकालेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल वीरवार शाम को शिमला पहुंचीं।

विज्ञापन


कैंडल मार्च में सह प्रभारी चेतन चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, विधायक, शिमला नगर निगम के महापौर, उपमहापौर सहित सभी पार्षद, अग्रणी संगठनों के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन


कैंडल मार्च शाम 6:30 बजे शेरे पंजाब से शुरू होकर रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए इस कैंडल मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed