Himachal Congress: शिमला से प्रदेश अध्यक्ष, तीन संसदीय क्षेत्रों से कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी
HP Congress President: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही 11 महीने से भंग चल रही पार्टी की कार्यकारिणी को भी विस्तार दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर दो हफ्ते में एलान हो सकता है। जहां पार्टी अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र से होगा, वहीं तीनों संसदीय क्षेत्रों मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा से एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही 11 महीने से भंग चल रही पार्टी की कार्यकारिणी को भी विस्तार दिया जाएगा। प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों के पदों पर एक हफ्ते के अंदर एलान हो सकता है।
नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कांग्रेस हाईकमान इस संबंध में फिर राय ले ले ली है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी बुधवार को सीएम सुक्खू के साथ रजनी पाटिल से भेंट कर कांग्रेस में एकजुटता का संदेश दिया। मुकेश भी सीएम सुक्खू के साथ दिल्ली पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार दोनों वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस प्रभारी के साथ अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष पदों के लिए संभावित नामों पर चर्चा की है।
सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि इस बारे में अक्तूबर अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में फैसला लिया जा सकता है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, राज्य विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक विनोद सुल्तानपुरी और संजय अवस्थी अध्यक्ष पद की दावेदारी में बताए जा रहे हैं। यह पांचों शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं।
बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू आगामी दिनों में बिहार में चुनाव प्रचार के लिए भी जाएंगे। सुक्खू बिहार में पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। वह उत्तर भारत में कांग्रेस के अकेले मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उन्हें बिहार में चुनाव प्रचार में समय देने को कहा गया है।
सीएम की पर्यटकों से हिमाचल आने की अपील
सीएम सुक्खू ने नई दिल्ली में पर्यटकों से भी अपील की कि अब पूरी तरह मौसम साफ है। वे हिमाचल आएं। हिमाचल प्रदेश उनके स्वागत के लिए तैयार है। सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर कहा कि नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में अध्यक्ष की नियुक्ति हाईकमान कर लेगा।