फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress On the lines of BJP Congress will also create 17 organizational districts

Himachal Congress: भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी बनाएगी 17 संगठनात्मक जिले, ब्लॉकों की संख्या भी बढ़ेगी

Sun, 23 Mar 2025 11:24 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:24 AM IST
सार

Himachal Congress: रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की पार्टी हाईकमान से बैठक होगी। बैठक में नए संगठनात्मक जिलों व ब्लॉकों को लेकर फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal Congress On the lines of BJP Congress will also create 17 organizational districts
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा की तर्ज पर कांग्रेस भी हिमाचल में 17 संगठनात्मक जिले बनाएगी। संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉकों की संख्या 68 से बढ़ाकर 140 करने की तैयारी है। इस पर रविवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की पार्टी हाईकमान से बैठक होगी।

विज्ञापन


बैठक में नए संगठनात्मक जिलों व ब्लॉकों को लेकर फैसला लिया जाएगा। उधर, दो-तीन दिनों के भीतर कांग्रेस के नए जिला अध्यक्षों के नाम भी घोषित हो जाएंगे। सूची लगभग तैयार हो चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार दोपहर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्दिल्ली के लिए रवाना हुईं। मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर गईं प्रतिभा सिंह को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू भी शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे। दिन के समय मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। शाम को मुख्यमंत्री पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मिले। रविवार को मुख्यमंत्री प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर होने वाली बैठक में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री भी शनिवार शाम को दिल्ली गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक जिले बना रहे हैं। भाजपा ने प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिले और 171 मंडल बनाए हैं। कांग्रेस के वर्तमान में 13 संगठनात्मक जिले और 68 ब्लॉक हैं। इन्हें बढ़ाकर 140 किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने के लिए कांग्रेस प्रदेश संगठन में नए बदलाव करने की तैयारी में है।

26-27 मार्च और तीन अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी राज्यों के जिला अध्यक्षों की बैठकें होने जा रही हैं। बैठक में हिमाचल के जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

बड़े विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे अधिक ब्लॉक
क्षेत्रफल के हिसाब से बड़े विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस अधिक ब्लॉक बनाएगी। पार्टी हाईकमान की ओर से यह निर्देश दिया गया है कि छोटे-छोटे मंडल बनाकर अधिक से अधिक  लोगों को संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएं।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सालों बाद कांग्रेस पार्टी अपने जिला अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बैठक करने जा रही है। भविष्य में चुनाव में उम्मीदवार तय करने में जिला अध्यक्षों की बड़ी भूमिका रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed