{"_id":"680a39be4a2f0b86a70220ef","slug":"himachal-congress-due-to-terrorist-attack-congress-canceled-the-save-constitution-rally-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: आतंकी हमले के चलते कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैली, 26 अप्रैल को थी प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: आतंकी हमले के चलते कांग्रेस ने रद्द की संविधान बचाओ रैली, 26 अप्रैल को थी प्रस्तावित
Thu, 24 Apr 2025 06:48 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 24 Apr 2025 06:48 PM IST
सार
26 अप्रैल को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में राज्य स्तरीय रैली को कांग्रेस ने रद्द कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में रैली न करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली रद्द कर दी है। 26 अप्रैल को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में राज्य स्तरीय रैली का आयोजन होना था। प्रदेश कांग्रेस ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में रैली न करने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में सभी मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पत्र जारी कर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न दुखद परिस्थितियों के मद्देनजर शिमला में प्रस्तावित संविधान बचाओ रैली नहीं होगी। जल्द ही रैली के आयोजन को लेकर आगामी तारीख तय की जाएगी। कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला न केवल कायराना हरकत है, बल्कि अमानवीय भी है। यह सभ्य समाज की मूल भावना पर प्रहार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दो टूक कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती और आतंक फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। ऐसी घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को नहीं डिगा सकतीं।
विज्ञापन