फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM will give a gift of crores to Aani tomorrow 1850 women will get Rs 4500 each in their accounts

Himachal Pradesh: सीएम कल आनी को देंगे करोड़ों की सौगात, 1850 महिलाओं के खाते में आएंगे 4500-4500 रुपये

Mon, 16 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड/आनी (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, निरमंड/आनी (कुल्लू) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 17 जून को निरमंड उपमंडल के बागासराहन क्षेत्र की 1850 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत तीन माह की सम्मान राशि के रूप में 4500 प्रदान किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM will give a gift of crores to Aani tomorrow 1850 women will get Rs 4500 each in their accounts
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड उपमंडल के बागासराहन क्षेत्र की 1850 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत तीन माह की सम्मान राशि के रूप में 4500 प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 जून को क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 85 लाख की राशि इन महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

विज्ञापन


सुक्खू के 17 और 18 जून तक निरमंड के बागासराहन दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं । सभी विभागों को को प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 17 जून को बागासराहन में सरकार घर-द्वार कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की पूर्ण हो चुकी योजनाओं-परियोजाओं को जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही कुछ अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि मुख्यमंत्री करीब 63 करोड़ की लागत से निर्मित विभिन्न सड़क मार्गों, पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसी तरह कार्ट ईको ट्रेल्स बागासराहन का शुभारंभ किया जाना है। प्रकृति व्याख्या एवं सेवा केंद्र जलोड़ी जोत का उद्घाटन भी किया जाएगा, जिस पर 6.28 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री 2 करोड़ की लागत से पंचायती राज विभाग के पंचायत सामुदायिक केंद्र पंचायत पोशना, जगातखाना, कोटी, बखन, शिशवी और 1.55 करोड़ की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खनाग भवन का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री बागासराहन में विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का अवलोकन और स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। बागासराहन सहित 5 पंचायतों के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना की पात्र महिलाओं को सम्मान राशि वितरित की जाएगी। एसडीएम निरमंड मोहन सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रदेशभर की 35,093 पात्र महिलाओं को यह राशि दी जा रही है। इसके अलावा सीएम आनी हलके को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed