फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu said Rs 3000 crore will be invested to promote tourism

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होगा 3,000 करोड़ का निवेश

Tue, 12 Aug 2025 07:19 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Aug 2025 07:19 PM IST
सार

राज्य अतिथि गृह पीटरहाॅफ में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर पर्यटन गतिविधियां शुरू कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu said Rs 3000 crore will be invested to promote tourism
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीटरहॉफ में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राज्य सरकार ने किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर पर्यटन गतिविधियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि यह कदम प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार सृजन में मददगार साबित होगा। राज्य अतिथि गृह पीटरहाॅफ में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीएम ने बताया कि हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि होम स्टे निर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए 4% ब्याज पर ऋण सुविधा दी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 8,000 होम स्टे संचालित हो रहे हैं। स्टार्टअप योजना को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं। सीएम ने युवाओं से नशे से दूर रहने और नशामुक्त हिमाचल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और तस्करों की संपत्ति जब्त की जा रही है। उन्होंने युवाओं से नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने युवा दिवस पर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र में सुधारों का उल्लेख करते हुए सीएम ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की रैंकिंग 2021 में 21वें स्थान से बढ़कर अब 5वें स्थान पर पहुंच गई है। अगले शैक्षणिक सत्र से प्रदेश में 10 राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल शुरू होंगे। शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है और जेबीटी के 600 पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। इस माैके पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक हरीश जनारथा, सुरेश कुमार, नीरज नैयर, विवेक शर्मा, रणजीत सिंह राणा, अजय सोलंकी, अनुराधा राणा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, सीएम के ओएसडी गोपाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, उपायुक्त अनुपम कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed