फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said work of restoration of road electricity and water supply is going on on war footing

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- युद्धस्तर पर चल रहा सड़क, बिजली और जलापूर्ति बहाली का काम

Thu, 03 Jul 2025 09:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 03 Jul 2025 09:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said work of restoration of road electricity and water supply is going on on war footing
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, बिजली और जलापूर्ति बहाली का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्य सचिव समीक्षा बैठकें कर रहे हैं। सरकार आपदा प्रभावितों को राहत प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वीरवार को सीएम सुक्खू पूरा दिन बादल फटने से हुए नुकसान को लेकर मंडी के उपायुक्त समेत सभी फील्ड अधिकारियों से अपडेट लेते रहे।

विज्ञापन


उन्होंने ओकओवर और राज्य सचिवालय में भी उच्च अधिकारियों से बैठक की। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, राज्य विद्युत बोर्ड के निदेशक ऑपरेशन और जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता बहाली कार्यों की निगरानी के लिए थुनाग में मोर्चा संभाले हैं। होमगार्ड, पुलिस और स्वयंसेवकों की टीमें भी राहत कार्यों में जुटी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ काम करने, विशेष रूप से अति प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क, पेयजल आपूर्ति और बिजली बहाली के लिए त्वरित और समयबद्ध काम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मूसलाधार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन के कारण राज्य में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों जिला मंडी के थुनाग और जंजैहली में राहत एवं पुनर्वास के कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। सड़कें बंद होने और खराब नेटवर्क कनेक्टिविटी के कारण फील्ड में समन्वय चुनौती बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के समर्पण की सराहना की, जो 24 घंटे आवश्यक सेवाओं की बहाली के कार्यों में जुटे हुए हैं। आश्वस्त किया कि राहत और पुनर्वास कार्यों की निरंतर निगरानी उच्चतम स्तर पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed