फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said We will fight the battle for rights which others did not fight I am hiring big lawyers

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हक की लड़ाई जो औरों ने नहीं लड़ी, हम लड़ेंगे, बड़े वकील खड़े कर रहा हूं

Wed, 11 Jun 2025 06:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछली सरकार के समय किसी की हिम्मत थी कि हरियाणा को तब तक पानी नहीं देंगे, जब तक यह बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी का एफिडेविट नहीं देते। उन्होंने कहा कि यह लंबी लड़ाई है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से लेकर बड़े से बड़े वकील खड़े कर रहा हूं। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said We will fight the battle for rights which others did not fight I am hiring big lawyers
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई जो औरों ने नहीं लड़ी हम लड़ेंगे। सीएम बोले यह लंबी लड़ाई है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से लेकर बड़े से बड़े वकील खड़े कर रहा हूं। उन्होंने सवाल किया कि पिछली सरकार के समय किसी की हिम्मत थी कि हरियाणा को तब तक पानी नहीं देंगे, जब तक यह बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी का एफिडेविट नहीं देते। उन्होंने सवाल किया कि कोई सोच सकता था कि वाइल्ड फ्लॉवर हाल वापस आएगा और आज वाइल्ड फ्लॉवर हाल वापस आ गया है। यह नंबर वन प्रॉपर्टी है, जिस पर अब पौने दो करोड़ रुपये महीने के लिए जा रहे हैं। वाइल्ड फ्लॉवर हाल से 23 साल से हिमाचल प्रदेश को एक भी पैसा नहीं मिला। पिछली बार डबल इंजन की सरकार थी और जयराम का इंजन साइलेंस में था। वहां से हुकम आता था, तब हिम्मत होती थी।

विज्ञापन

बुधवार को अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो को साझा कर सीएम ने भाजपा पर हमलावर बयान दिया। उन्हाेंने कहा कि पिछली सरकार के समय यह बातें किसी ने नहीं सुनी थीं, जो इस सरकार के समय उठाई जा रही हैं। सीएम बोले मैं कुछ अपने लिए नहीं कर रहा हूं। मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा हूं। यह संपदा उस जनता की है, जिसका दोहन इन लोगों ने किया। पिछली सरकार तो राम-राम सरकार थी, जिसने कोई काम नहीं किया। प्रदेश की संपदा को लुटाया। पांच साल मजे में लुटाए। हम फैसले कर रहे हैं। यह भी फैसले ले रहे हैं कि कैसे प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या पिछली सरकार के समय किसी की यह पूछने की हिम्मत होती थी कि धौलासिद्ध, लूहरी, सुन्नी परियोजनाएं मुफ्त में बांट लीं। हमने कहा कि हम ऐसे नहीं देंगे। सीएम ने कहा मेरी कोई संपदा नहीं है। प्रदेश के लोगों की संपदा है और इसे बचाना है। अगर मेरा व्यक्तिगत कोई भी हित होता तो मैं बोलता कि पांच साल का टेन्योर है। जनता जिताएगी तो ठीक है। मैं इस नीति से काम नहीं करता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज का सोचकर नीतिगत फैसला करता हूं, जिससे प्रदेश का हक न मरे। कोई सोच सकता था कि शराब के ठेकों से राजस्व में 500 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी होगी। मुझे पिछली सरकार के ठेके रिन्यू करने के लिए सभी ठेकेदार मिले। उन्होंने कहा कि रिन्यू कर दो। मैंने कहा कि नहीं यह प्रदेश की संपदा है, नहीं बिकने देंगे। यह पैसा हमारा नहीं है। यह जनता का पैसा है। किसान, युवा, महिला, अनाथ बच्चों और विधवाओं के बच्चों के जो अधिकार हैं, उन्हें हम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed