फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said Robotic surgery will also be done in IGMC Nerchowk and Hamirpur

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- आईजीएमसी, नेरचौक और हमीरपुर में भी होगी रोबोटिक सर्जरी

Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 02 Dec 2025 03:00 AM IST
सार

सोमवार को विधायक डॉ. जनकराज, बिक्रम सिंह और विपिन सिंह परमार के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों से रोबोटिक सर्जरी की शुल्क वसूली को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ का मॉडल स्टडी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही आईजीएमसी, नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबाेटिक सर्जरी शुरू होगी।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Robotic surgery will also be done in IGMC Nerchowk and Hamirpur
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जल्द ही आईजीएमसी, नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबाेटिक सर्जरी शुरू होगी। इन तीनों स्वास्थ्य संस्थानों में जनवरी 2026 तक एमआरआई की मशीनें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। सोमवार को विधायक डॉ. जनकराज, बिक्रम सिंह और विपिन सिंह परमार के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों से रोबोटिक सर्जरी की शुल्क वसूली को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ का मॉडल स्टडी किया जाएगा। अभी स्पेशल वार्ड लेने वालों से 50 हजार रुपये और अन्य से 30 हजार रुपये लिए जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जायका, केंद्र सरकार से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश को कोई भी फंड नहीं मिला है। जायका के माध्यम से प्रदेश सरकार ने सिर्फ एक प्रस्ताव तैयार करवाया है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्रों में रोबोटिक सर्जरी एक क्रांतिकारी फैसला है। दो माह के दौरान चमियाना में 78 और टांडा में 38 ऑपरेशन हुए हैं। मेडिकल कॉलेजों के डाॅक्टरों को रोबोटिक सर्जरी के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। टांडा में 50 फीसदी डाॅक्टर प्रशिक्षित कर दिए गए हैं। आने वाले समय में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद मरीजों को एम्स जैसे संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूती के लिए 3000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के लिए हिमाचल में पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर ही शुल्क लिया जा रहा है। आने वाले समय में शुल्क कम करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी भी रोबाेटिक सर्जरी हो चुकी है। उधर, विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि हिमकेयर और आयुष्मान कार्ड धारकों को रोबोटिक सर्जरी का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों की जेब पर बहुत अधिक भार डाल दिया गया है। विधायक जनकराज ने कार्ड धारकों को यह सुविधा निशुल्क देने की मांग उठाई। विधायक बिक्रम सिंह ने डाॅक्टरों के प्रशिक्षण पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed