{"_id":"67f68c99c4ff134df609be57","slug":"himachal-cm-sukhu-said-i-do-not-take-kangana-ranaut-statements-seriously-electricity-bill-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कंगना रनौत के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता, बिजली बिल पर बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- कंगना रनौत के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता, बिजली बिल पर बोले...
Wed, 09 Apr 2025 08:35 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 09 Apr 2025 08:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता हूं। वहीं, उन्होंने कंगना के बिजली बिल वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू/भाजपा सांसद कंगना रनौत
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मैं उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता हूं। वह इस तरह के बयान देती रहती हैं। भारी भरकम बिजली बिल के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में बहुत बड़ा मकान बनाया है।
विज्ञापन
राजनीति के लिए पद लेना शोभा नहीं देता, युवा आएं आगे
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिल्कुल सही कहा कि जो लोग पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं, वो आगे आएं। जिनका काम करने में मन ना लगे और सिर्फ राजनीति के लिए पद लेते हैं यह शोभा नहीं देता है। युवाओं को आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के वक्ताओं ने अपने विचार रखे हैं। भविष्य की चुनौतियों का सामना किस प्रकार करना है, इसको लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन