{"_id":"69304950806778e90d042cdc","slug":"himachal-cbi-warns-that-warrants-or-summons-are-not-sent-via-whatsapp-beware-of-fake-gangs-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचलवासी ध्यान दें! सीबीआई ने किया आगाह, व्हाट्सएप पर नहीं भेजा जाता वारंट या समन; फर्जी गैंग से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचलवासी ध्यान दें! सीबीआई ने किया आगाह, व्हाट्सएप पर नहीं भेजा जाता वारंट या समन; फर्जी गैंग से रहें सावधान
Wed, 03 Dec 2025 07:59 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:59 PM IST
सार
पिछले कुछ समय से साइबर अपराधी व्हाट्सऐप, वीडियो कॉल, ईमेल और फर्जी फोन नंबरों का सहारा लेकर लोगों को जांच में फंसाने का डर दिखा कर भारी रकम वसूल रहे हैं। जिसके तहत सीबीआई ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
साइबर अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधियों द्वारा खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर ठगी करने के लिए इस्तेमाल होने वाली वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (वीओआईपी) से की जाने वाली फेक कॉल की जांच होगी। नकली डिजिटल पहचान से की जानी वाली कॉल की सीबीआई निगरानी करेगी।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से साइबर अपराधी व्हाट्सऐप, वीडियो कॉल, ईमेल और फर्जी फोन नंबरों का सहारा लेकर लोगों को जांच में फंसाने का डर दिखा कर भारी रकम वसूल रहे हैं। कुछ मामलों में शातिर एआई जनरेटेड समन, नकली वारंट, फर्जी आईडी कार्ड, डीप फेक आवाज और वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है और स्पष्ट किया है कि सीबीआई कभी व्हाट्सऐप या किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नोटिस, समन या वारंट नहीं भेजती और न ही किसी से पैसे मांगती है। किसी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब न देने और तुरंत उसे रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर अपराध शिमला, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो और जाने माने साइबर अपराध अन्वेषक नरवीर सिंह राठौर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस वीओआईपी फ्रॉड, डीप फेक तकनीक, एआई से दस्तावेज बनाने वाले गिरोह पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई भी सीबीआई, पुलिस अधिकारी ऑनलाइन पैसे नहीं मांगता। ऐसी कोई कॉल आए तो तुरंत फोन काट कर 1930 पर शिकायत करें।