फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Case registered against Chanjodi Mahamai Temple Committee of Karsog in the matter of sacrificing goat

Himachal : बकरे की बलि देने के मामले में करसोग के चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Jun 2025 07:26 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Jun 2025 07:26 PM IST
सार

करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर कमेटी पर बकरे की बलि देने का आरोप लगा है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि वर्ष 2014 में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन
Himachal Case registered against Chanjodi Mahamai Temple Committee of Karsog in the matter of sacrificing goat
बकरा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

करसोग उपमंडल के चंजोड़ी महामाई मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में बकरे की बलि देने की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर कमेटी पर मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को मंदिर कमेटी के सदस्य से पूछताछ की गई। मामले की जांच जारी है। हालांकि, मंदिर कमेटी ने बलि को लेकर आरोप नकारे हैं।

विज्ञापन


इस मामले में गांव के ही व्यक्ति मेहर सिंह कोखलिया ने पुलिस थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 मई की रात को कुंड में बकरे की बलि दी गई, जबकि वर्ष 2014 में प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में पशु बलि पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। महामाई मंदिर में परिसर का जीर्णोद्धार किया गया था। इसकी प्राण प्रतिष्ठा 30 और 31 मई को रखी गई थी। मंदिर कमेटी की ओर से यहां पर धाम आदि का आयोजन भी 31 मई को किया गया।
विज्ञापन


उधर, मामले को लेकर शिकायतकर्ता मेहर सिंह ने आरोप लगाया है कि चार बकरों की बलि दी गई है। इसकी शिकायत पुलिस थाना को दी गई है। बलि को लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि करसोग में पिछले दिनों तीन मंदिरों में बकरों की बलि दी गई है। मामले में अभी तक आठ लोगों पर ही एफआईआर दर्ज की गई है। नौ अन्य लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की गई है। वहीं, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथी सिंह नेगी ने बताया कि मंदिर में कोई बलि नहीं हुई है। मंदिर में केवल नारियल काटा गया है। डीएसपी गौरवजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed