फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Cabinet Meeting; major decisions regarding vacant posts and recruitments expected.

हिमाचल कैबिनेट: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में इस दिन होगी बैठक, रिक्त पदों और भर्तियों पर होंगे बड़े फैसले

Wed, 30 Sep 2026 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी।  इससे पूर्व 11 सितंबर को रखी गई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी गई थी। 

विज्ञापन
Himachal Cabinet Meeting; major decisions regarding vacant posts and recruitments expected.
हिमाचल मंत्रिमंंडल की बैठक(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक की तिथि तय हो गई है।  इससे पूर्व 11 सितंबर को रखी गई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक रद्द कर दी गई थी।  अब 5 अक्तूबर को होनी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के प्रस्ताव प्रमुखता से आ सकते हैं।

विज्ञापन


पिछली प्रस्तावित बैठक के एजेंडे में भी शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों के सरकार की ओर से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा बजट घोषणाओं, विभिन्न मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशों और विभागों से प्राप्त अन्य प्रशासनिक प्रस्तावों पर भी मंत्रिमंडल निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन

 

दिल्ली से लौटे सीएम सुखविंद्र सुक्खू, दो दिन गांवों में रुककर करेंगे लोगों से संवाद
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के एक से तीन अक्तूबर तक के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी हो गया है। तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री रोहड़ू, चिड़गांव, भटवाड़ी, रामपुर और काशा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अनुसार एक अक्तूबर की रात भटवाड़ी और दो अक्तूबर की रात पाट गांव में मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव होगा। मुख्यमंत्री एक अक्तूबर को रोहड़ू में विद्यार्थियों से संवाद करने के साथ एंटी चिट्टा रैली में भाग लेंगे। चिड़गांव में विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ जनसभा करेंगे। इसके बाद भटवाड़ी पहुंचकर ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में जनता, महिला मंडलों और युवक मंडलों से संवाद करेंगे। रात को भटवाड़ी में ठहरेंगे। 2 अक्तूबर को मुख्यमंत्री गांधी जयंती के अवसर पर भटवाड़ी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद रोहड़ू से हेलिकॉप्टर के जरिये रामपुर के शिंगला पहुंचेंगे।
 
विज्ञापन

यहां विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ नोग घाटी की जनता से संवाद करेंगे। तकलेच में संक्षिप्त ठहराव के बाद मुख्यमंत्री काशा पहुंचेंगे। यहां बस स्टैंड में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनता, महिला मंडलों और युवक मंडलों से संवाद करेंगे। इसके बाद पाट गांव में रात्रि ठहराव करेंगे। तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री सुबह नौ पाट गांव से रवाना होंगे और करीब 10:30 बजे नोगली पहुंचेंगे। यहां जनसभा करेंगे। इसके बाद रामपुर के पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री यहां एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ इसमें भाग लेंगे। दोपहर में रामपुर स्थित सर्किट हाउस में भोजन के बाद मुख्यमंत्री शिंगला हेलीपैड से हेलिकॉप्टर के जरिये शिमला के अनाडेल हेलीपैड लौटेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ओक ओवर पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय दौरा तीन अक्तूबर को शाम करीब 3:30 बजे समाप्त होगा। कार्यक्रम मौसम और अंतिम समय में होने वाले बदलावों पर निर्भर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed