फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal BJP President Rajeev Bindal will once again be the President of Himachal BJP

Himachal BJP President: डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, आज हुई घोषणा

Tue, 01 Jul 2025 04:20 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 04:20 PM IST
सार

Rajeev Bindal: डॉ. राजीव बिंदल पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है। डॉ. राजीव बिंदल ही फिर से हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष बन गए हैं।

विज्ञापन
Himachal BJP President Rajeev Bindal will once again be the President of Himachal BJP
डॉक्टर राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का निर्वाचन के कार्यकम का आयोजन संगठन पर्व-2025 के अंतर्गत होटल पीटरहॉफ में हुआ, कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करने हेतु केंद्र मंत्री जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, सुरेश भारद्वाज, चुनाव अधिकारी डॉ राजीव भारद्वाज सांसद इंदु गोस्वामी एवं हर्ष महाजन उपस्थित रहे। भाजपा ने हिमाचल में हुई तबाही पर चिंता एवं संवेदना व्यक्त की और कार्यक्रम को साधारण रूप में किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Weather Today : हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में पांच मंजिला मकान गिरा, रामपुर में फटा बादल

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश कहर बरपा रही है। मंडी जिले के गोहर, करसोग व धर्मपुर क्षेत्र बादल फटने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। 16 अभी तक लापता बताए जा रहे हैं। 117 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बादल फटने से 18 घर, 12 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हैं। 30 मवेशियों की मौत हो गई। इसको लेकर भाजपा के समस्त नेताओं ने चिंता एवं संवेदना व्यक्त की और कार्यक्रम को साधारण रूप में किया। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी में रसोई घर एवं डाइनिंग टेबल पर होता है राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला : जितेंद्र सिंह 
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में रसोई घर एवं डाइनिंग टेबल पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का फैसला किया जाता है कांग्रेस के नेताओं को क्या पता कि लोकतंत्र क्या होता है, भारतीय जनता पार्टी में लोकतांत्रिक रूप से अध्यक्ष चुना जाता है। कांग्रेस पार्टी में मां एवं बेटे का ही फैसला मान्यता प्राप्त करता है, कांग्रेस में हर व्यक्ति अपने आप को अध्यक्ष समझता है पर अगर इतिहास को देख तो दादा, बेटा, पोता, नहीं तो पोती को अध्यक्ष बना दिया जाता है। भाजपा में अंत तक नहीं पता लगता है कि अध्यक्ष कौन होगा और कोई भी आम कार्यकर्ता अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में यह संभव नहीं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने डॉक्टर राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

इस कार्यक्रम में लगभग भाजपा के 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सभी कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को सर्टिफिकेट एवं भाजपा का झंडा देकर प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया, समस्त नेतृत्व में मंच पर भाजपा के बड़े झंडा फरह कर इस घोषणा को सराहा। पूरा सभागार भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय और बिंदल जी आगे बढ़ो के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की मैं हिमाचल आकर आपका अध्यक्ष आपको लौटा रहा हूं। यह बहुत कम होता है की एक अध्यक्ष तीसरी बार अध्यक्ष बने इसका मतलब डॉ. राजीव बिंदल में वह खूबी है जो कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाती है।

तीन पीढ़ियों के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल : जितेंद्र
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की तीन पीढियां के संघर्ष के बाद आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है मैं जम्मू कश्मीर से आता हूं जहां भाजपा का रिवाज था ही नहीं, पर कई कार्यकर्ता पार्टी का दामन पड़कर कर संघर्ष कर पार्टी को शिखर पर पहुंचने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर रहते हैं तो दूसरी पार्टी का दरवाजा खटखटाते हैं, पर भाजपा के नेता 50-60 वर्षों तक संघर्ष करते है और फिर भी पार्टी में टिके रहते हैं, हम भाग्यशाली है कि आज हम भाजपा के इस दौर का हिस्सा है।

यह है भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सभी सांसद जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, कंगना रनौत, राजीव भारद्वाज, इंदु गोस्वामी, डॉ सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन राष्ट्रीय परिषद के पदेन सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

यह है भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद ठाकुर, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महामंत्री त्रिलोक कपूर, पवन काजल, रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, डॉ राजीव सहजल एवं संजीव कटवाल नियुक्त हुए। इन सभी नवनियुक्त नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने सर्टिफिकेट दिया।

अनुराग बोले- आगामी विधानसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे
वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सर्वसम्मति से राजीव बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष चुना है। उनके नेतृत्व में हम आगामी विधानसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने द्वारा दिए गए वादों को भूल गई है। आज प्रदेश के कोने-कोने से आवाज उठ रही है कि भाजपा वापस आनी चाहिए। आज कांग्रेस के नेता अपनी सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, कांग्रेस का मनमुटाव जनता के सामने आया है।
 

 

बिंदल को दोबारा अध्यक्ष बनने पर धूमल ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने डॉ. राजीव बिंदल को एक बार फिर भाजपा हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि डॉ. बिंदल एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिंदल के नेतृत्व में भाजपा पंचायती राज, निगम-निकाय, लोकसभा और विधानसभा के आगामी चुनावों में विजय प्राप्त कर प्रदेश में विकास और जनसेवा के अपने संकल्प को और प्रभावी ढंग से पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता आधारित संगठनात्मक ढांचा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है और डॉ. बिंदल जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का मनोबल और संगठनात्मक सामंजस्य और अधिक सशक्त होगा।
 

जयराम ठाकुर ने भी दी बिंदल को बधाई
जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को नए कार्यकाल की बधाई देते हुए कहा कि वह संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार हम इतिहास बनाने से रह गए थे । लगातार सरकार बनाने से रह गए थे। बहुत थोड़ा अंतर था लेकिन मुझे यकीन हैं कि कांग्रेस इस बार दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी। उन्होंने कहा कि डॉ बिंदल अपने नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाईयों को ले जाएंगे।  डॉ बिंदल एक ऊर्जावान नेता हैं जो न रुकते हैं न थकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed