{"_id":"675adb6fe326b1ac160a802a","slug":"himachal-bjp-mps-demanded-900-crores-from-finance-minister-met-him-in-new-delhi-today-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हिमाचल के भाजपा सांसदों ने वित्त मंत्री से मांगे 900 करोड़, आज नई दिल्ली में की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हिमाचल के भाजपा सांसदों ने वित्त मंत्री से मांगे 900 करोड़, आज नई दिल्ली में की मुलाकात
Thu, 12 Dec 2024 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 12 Dec 2024 06:17 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेट करते हुए हिमाचल के सांसद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसदों का प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। इस दौरान सांसद राजीव भारद्वाज, कंगना रणौत, इंदु गोस्वामी और सिकंदर कुमार मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी ऋण समझौते की जल्द मंजूरी की मांग सांसदों ने वित्त मंत्री के समक्ष रखी ताकि हिमाचल प्रदेश को 900 करोड़ का ऋण जल्द मिले।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसदों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भेंट कर आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं तैयारी परियोजना के अंतर्गत फ्रांसीसी विकास एजेंसी (एएफडी) से 900 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मांगी गई है। पूर्व में फरवरी 2020 में 104वीं स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर विचार किया गया था और इसे मंजूरी दी गई तथा मई 2020 में औपचारिक रूप से एएफडी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जल्द ही सफल क्रियान्वयन के का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन