{"_id":"67dfa6694c99a70215022187","slug":"himachal-bhuntar-42-lakhs-loan-was-taken-by-presenting-false-documents-case-against-brother-and-sister-2025-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बैंक में झूठे दस्तावेज पेश कर लिया 42 लाख का लोन, भाई-बहन पर केस दर्ज; यहां का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बैंक में झूठे दस्तावेज पेश कर लिया 42 लाख का लोन, भाई-बहन पर केस दर्ज; यहां का है मामला
Sun, 23 Mar 2025 11:43 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:43 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर में झूठे दस्तावेज पेश कर 42 लाख का लोन लेने का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्रॉड (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुंतर क्षेत्र में भाई और बहन पर बैंक में झूठे दस्तावेज पेश कर 42 लाख का लोन लेने पर मामला सामने आया है। एसबीआई भुंतर के मुख्य प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर पुलिस थाना में दी शिकायत में कहा गया है कि राजेश कुमार नाम के व्यक्ति ने अपनी बहन के साथ जमीन ब्रिकी का इकरार बैंक को पेश किया था। इसमें कहा गया था कि उसने अपनी बहन से संपत्ति खरीदी है। इसके चलते इस जमीन पर उन्होंने दस्तावेज बैंक में पेश कर 6 फरवरी, 2016 को 42 लाख का लोन लिया।
विज्ञापन
राजेश कुमार ने अपनी बहन को यह रकम चेक के माध्यम से दी और 15 फरवरी को यह सारा धन बैंक से कैश के रूप में एक साथ निकाल लिया जिस पर बैंक को ऋण के दुरुपयोग का शक हुआ। जब इसकी छानबीन की तो पता चला कि उन्होंने बैंक में जमीन से संबंधित झूठे दस्तावेज पेश किए थे और जिस जमीन का हवाला दिया गया था उसका मूल्यांकन भी अधिक आंका गया था। जबकि संपत्ति का वास्तविक मूल्य काफी कम था और इसे जानबूझकर बढ़ाया गया था। अब बैंक के मुख्य प्रबंधक ने दोनों के खिलाफ भुंतर पुलिस में शिकायत दी है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन के अनुसार बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में भाई-बहन के खिलाफ भुंतर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, 22 अवैध संपत्तियां होंगी जब्त
जिला कांगड़ा में नशे का धंधा करने वाले की अवैध संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। जिला कांगड़ा में तीनों जिला पुलिस ने 22 संपत्तियों को चिह्नित किया है, जिन्हें नशे के धंधे से अर्जित आय से अवैध कब्जों पर बनाया गया है। इनकी निशानदेही की प्रक्रिया पुलिस ने पूरी कर ली है। अब इनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई होगी। जिला कांगड़ा में वर्ष 2015 से अब तक नशा तस्करी से जुड़े 11 मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 19 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया था। इनको जब्त करने की मंजूरी भी कांगड़ा पुलिस को केंद्रीय वित्त मंत्रालय से मिली थी। पुलिस अब सिर्फ आरोपियों की नहीं, बल्कि उनके रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच कर रही है। क्योंकि तस्कर संपत्तियों को बचाने के लिए उन्हें रिश्तेदारों के नाम भी ट्रांसफर कर रहे हैं। इन बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर पुलिस कार्रवाई कर रही है।