फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Bharat Gaurav special tourist train will take you to 4 Jyotirlingas and Statue of Unity

Himachal News: भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन करवाएगी 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा, जानें

Mon, 25 Aug 2025 07:33 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 25 Aug 2025 07:33 PM IST
सार

आईआरसीटीसी भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन 25 अक्टूबर को अमृतसर से रवाना होकर 2 नवंबर 2025 को लौटेगी।

विज्ञापन
Himachal Bharat Gaurav special tourist train will take you to 4 Jyotirlingas and Statue of Unity
भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश के चार प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन 25 अक्टूबर को अमृतसर से रवाना होकर 2 नवंबर 2025 को लौटेगी। इस यात्रा में हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के यात्री शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक वायु एन शुक्ला ने बताया कि आठ रात और नौ दिन की यह यात्रा श्रद्धालुओं को न केवल आध्यात्मिक जुड़ाव देगी बल्कि देश के इतिहास और गौरव से जुड़ने का भी मौका देगी। विशेष ट्रेन के लिए चंडीगढ़, अंबाला छावनी, दिल्ली छावनी सहित अन्य बोर्डिंग प्वाइंट तय किए हैं। विशेष ट्रेन उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, इंदौर के ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर व द्वारकाधीश मंदिर और वेरावल का प्रसिद्ध सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएगी है।
विज्ञापन


यात्रियों को गुजरात स्थित केवड़िया में बने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू आफ यूनिटी को नजदीक से देखने का भी अवसर मिलेगा। यात्रा को तीन वर्गों में विभाजित किया गया है। स्लीपर क्लास का पैकेज प्रति यात्री 19,555 रुपये रखा गया है, जिसमें 640 सीटें उपलब्ध होंगी। 3 एसी (स्टैंडर्ड) श्रेणी का किराया 27,815 रुपये निर्धारित है और इसमें 70 सीटें होंगी। वहीं 2 एसी (कंफर्ट) क्लास में प्रति यात्री 39,410 रुपये का पैकेज तय किया गया है, जिसमें 52 सीटें मिलेंगी। सभी पैकेज दरों में जीएसटी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed