फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Baddi joins the list of 12 most polluted cities in the country with AQI reaching 324

हिमाचल: देश के 12 प्रदूषित शहरों में शामिल हुआ बद्दी, एक्यूआई 324 पहुंचा; अस्थमा के रोगियों की बढ़ी परेशानी

Thu, 01 Jan 2026 10:31 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 01 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बुधवार को एक्यूआई 324 रहा, जो देश के सबसे प्रदूषित 12 शहरों में शामिल हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Baddi joins the list of 12 most polluted cities in the country with AQI reaching 324
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

वर्ष 2025 के अंतिम महीने में बद्दी की आबोहवा काफी खराब रही। इस माह 16 दिन यहां का एक्यूआई वैरी पूअर जोन में रहा। 11 दिन पूअर व तीन दिन मोडरेट जोन में रहा। लोगों को दूषित हवा का सामना करना पड़ा। बद्दी का बुधवार को एक्यूआई 324 रहा, जो देश के सबसे प्रदूषित 12 शहरों में शामिल हो गया। इसमें मेरठ का 321, नोएडा का 398, पंचकूला का 303, ब्यासानगर का 348, कटक का 324, दिल्ली का 382, बलाचोर का 352, भिवाड़ी का 356, भुवनेश्वर का 310, धारूहेरा का 356, ग्रेट नोएडा का 388 और गाजियाबाद का 356 एक्यूआई रहा। जब तक बारिश नहीं होती प्रदूषण ऐसे ही बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन


दिसंबर की एक, दो व 9 तारीख को छोड़ कर पूरे माह एक्यूआई पूअर व वैरी पूअर जोन में रहा। पिछले एक सप्ताह से जैसे ही बद्दी में धुंध का प्रकोप बढ़ा है तो उसके साथ-साथ यहां का एक्यूआई भी बढ़ गया है। 25 दिसंबर से लगातार वैरी पूअर जोन में एक्यूआई चला हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था हिम परिवेश के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने बताया कि बीबीएन में अवैध खनन और उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषण के चलते एक्यूआई बढ़ रहा है। यहां पर सड़कों की हालत खराब है। ट्रैफिक बहुत ज्यादा है और वाहनों से उड़ने वाले धूल की परत बीबीएन के ऊपर जम गई है। अस्थमा के रोगियों के लिए यह मौसम काफी कठिन रहने वाला है। 
विज्ञापन


शिमला-मनाली को छोड़ सभी जगह एक्यूआई ज्यादा रहा
बुधवार को शिमला व मनाली की हवा प्रदेश में सबसे बेहतर रही। शिमला में 35 व मनाली में 43 एक्यूआई रहा। धर्मशाला में 59, सुंदरनगर में 56, परवाणू में 58, डमटाल में 51 व ऊना में 79  सेटस्फेक्टरी जोन में रहा। पांवटा साहिब में 188, कालाअंब में 186, नालागढ़ में 118 व बरोटीवाला में 146 मोडरेट जोन में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed