फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Attendance of teachers and students Himachal government direct monitoring on learning progress

Himachal News: शिक्षकों-छात्र की हजिरी, सीखने की प्रगति पर हिमाचल सरकार की सीधी निगरानी, जानें विस्तार से

Fri, 08 Aug 2025 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 08 Aug 2025 06:08 PM IST
सार

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिओ-टैग्ड और जिओ-फेंस्ड उपस्थिति, सीएम डैशबोर्ड और जिला डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Attendance of teachers and students Himachal government direct monitoring on learning progress
होटल पीटरहॉफ में सीएम सुक्खू व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिक्षकों, छात्रों की उपस्थिति और सीखने की प्रगति पर सरकार की सीधी निगरानी रहेगी। इसके लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के होटल पीटरहॉफ से जिओ-टैग्ड और जिओ-फेंस्ड उपस्थिति, सीएम डैशबोर्ड और जिला डैशबोर्ड का शुभारंभ किया। बेसलाइन रैंकिंग रिपोर्ट भी जारी की गई। इससे अभिभावकों को उचित स्कूल चयन में सहायता मिलेगी। निजी स्कूल भी इसके दायरे में आएंगे। विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ने अभिनव डिजिटल समाचार पत्र भी शुरू किया। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए जापान के दौरे पर पांच विद्यार्थी भी रवाना किए।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की शिक्षा यात्रा में शुक्रवार को एक नया अध्याय जुड़ गया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने समग्र शिक्षा के तहत नवाचारी और दूरगामी पहलों की शुरुआत की, जिनका उद्देश्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, उत्तरदायी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट उपस्थिति के तहत जिओ-टैग्ड और जिओ-फेंस्ड उपस्थिति प्रणाली की शुरुआत कर शिक्षक व छात्र उपस्थिति को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और जिला डैशबोर्ड का शुभारंभ होने से अब राज्य से लेकर ब्लॉक स्तर तक शिक्षा संबंधी सभी आंकड़े रियल-टाइम में उपलब्ध होंगे। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि जिओ-टैग्ड स्मार्ट उपस्थिति प्रणाली को अन्य विभागीय सॉफ्टवेयर से जोड़ा जा रहा है, जिससे उपस्थिति और प्रदर्शन से जुड़े निर्णय डाटा आधारित और सटीक हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और जिला डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य के कोने-कोने से शिक्षा का डाटा मुख्यमंत्री तक पहुंच सकेगा। इससे निर्णय प्रक्रिया अधिक प्रभावी और त्वरित होगी। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका आश्रम की छात्राओं को रक्षाबंधन के लिए दिल्ली रवाना किया गया। ये छात्राएं राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन पर राखियां बांधेंगी।

विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में किए गए बुनियादी बदलाव : रोहित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ढाई साल में राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव लाए गए हैं। लगभग 5,187 पदों पर भर्तियां की गई हैं। सरकार ने स्कूल लेक्चरर, टीजीटी, जेबीटी शिक्षकों की भर्तियां करने के साथ-साथ कॉलेज शिक्षकों को प्रिंसिपल के तौर पर पदोन्नत किया गया है। अभी और भी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार ने स्कूलों के कंसोलिडेशन और संसाधनों के समुचित प्रयोग की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। हिमाचल सरकार शिक्षा पर कुल बजट का लगभग 18 से 20 प्रतिशत व्यय कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed