फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Assembly Winter Session Congress MLA Rakesh Kalia sat in the well after not getting a chance to discu

Himachal Assembly Winter Session: चर्चा करने का मौका न मिलने पर वेल में जाकर बैठ गए कालिया, जानें पूरा मामला

Sat, 21 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 21 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

HP Vidhansabha Winter Session: शुक्रवार को कांग्रेस विधायक राकेश कालिया नाराज होकर सदन के अंदर वेल में जाकर बैठ गए। जानें पूरा मामला...

विज्ञापन
Himachal Assembly Winter Session Congress MLA Rakesh Kalia sat in the well after not getting a chance to discu
हिमाचल विधानसभा शीतसत्र तपोवन में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदन में शुक्रवार को गगरेट से कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को चर्चा का मौका नहीं मिलने पर वह नाराज हो गए। इससे खफा विधायक कालिया सदन के अंदर वेल में जाकर बैठ गए। कालिया चर्चा में हिस्सा लेने के लिए समय मांग रहे थे। उनके वेल में बैठते ही भाजपा विधायक भी उनके समर्थन में उतर आए और सदन के पटल को थपथपाने लगे। कांग्रेस के अन्य विधायकों ने राकेश कालिया को मनाया और उन्हें वेल से बाहर लाकर अपनी सीट पर बिठाया। इसके बाद विस अध्यक्ष ने उन्हें चर्चा में भाग लेने का मौका दिया। चर्चा के दौरान राकेश कालिया ने एफसीए संशोधन पर एक मजबूत केस बनाकर केंद्र सरकार को भेजने की मांग की।

विज्ञापन


सदन की मर्यादा बनाए रखें विधायक : पठानिया
शीत सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही समाप्त होने पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पक्ष और विपक्ष के विधायकों को सदन में मर्यादा बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास इस सदन के प्रत्येक सदस्य को सभी मुद्दों पर ध्यान देने का रहा है तथा उन्हें किसी विशेष मुद्दे तक सीमित नहीं रखा गया है, जो चर्चा में शामिल हैं। हालांकि, कई बार उन्होंने पाया है कि क्रोध और आपत्ति के कारण सदन में सदस्यों की ओर से अवांछनीय व्यवहार किया जा रहा है। कहा, मेरा समर्थन सभी सदस्यों के साथ है, लेकिन उन्हें भी मर्यादा में रहना होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सदन में मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed