{"_id":"6852be1149e9b343890dd866","slug":"himachal-aryan-of-bilaspur-kandaur-goes-missing-in-germany-family-appeals-for-search-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जर्मनी में लापता हुआ बिलासपुर के कंदरौर का आर्यन, परिजनों ने लगाई तलाश करने की गुहार; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जर्मनी में लापता हुआ बिलासपुर के कंदरौर का आर्यन, परिजनों ने लगाई तलाश करने की गुहार; जानें
Wed, 18 Jun 2025 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 18 Jun 2025 06:54 PM IST
सार
Bilaspur News: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर का आर्यन चंदेल जर्मनी के म्यूनिख शहर में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार आर्यन दो अन्य दोस्तों के साथ झील में बोटिंग कर रहा था, जब अचानक मौसम खराब हुआ और तेज तूफान आया। इसी दौरान आर्यन झील में गिर गया और उसके बाद से लापता है।
विज्ञापन
आर्यन चंदेल
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं उपमंडल की कंदरौर पंचायत का घुमाणी चौक निवासी आर्यन चंदेल (23) जर्मनी के म्यूनिख शहर में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। 15 जून से आर्यन का कोई सुराग नहीं मिला है। आर्यन म्यूनिख में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। 15 जून को फादर्स डे के मौके पर माता-पिता से बातचीत की थी।
विज्ञापन
भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12 बजे आर्यन का फोन आया, जिसमें उसने पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं और मां से भी थोड़ी देर बात की। उसके बाद पिता ने कॉल बैक करने की कोशिश की, लेकिन कॉल कट गई। इसके बाद शाम चार बजे आर्यन ने अपने चाचा से तीस सेकंड की वीडियो कॉल की, जिसमें वह झील में नहाता और बोटिंग करता नजर आया।
विज्ञापन
परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार आर्यन दो अन्य दोस्तों के साथ झील में बोटिंग कर रहा था, जब अचानक मौसम खराब हुआ और तेज तूफान आया। इसी दौरान आर्यन झील में गिर गया और उसके बाद से लापता है। बताया जा रहा है कि वह तैरना जानता था, लेकिन झील के पास जंगल होने की वजह से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। आर्यन के पिता विचित्र सिंह चंदेल ने बताया कि उन्होंने बुधवार को उपायुक्त और एसपी बिलासपुर से मुलाकात कर बेटे की तलाश के लिए केंद्र सरकार से मदद दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही वे भारतीय दूतावास से भी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा से आग्रह किया है कि वे आर्यन की तलाश में सरकार और जर्मन प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करवाएं।