फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A prayer meeting was held in McLeodganj for the long life and health of the Dalai Lama

Himachal: दलाई लामा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए मैक्लोडगंज में हुई प्रार्थना सभा

Sat, 05 Jul 2025 09:42 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 05 Jul 2025 09:42 AM IST
सार

 शनिवार सुबह चुंगलाखां बौद्ध मठ में दलाई लामा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सुबह 8:00 बजे शुरू हुई इस प्रार्थना सभा में दलाई लामा खुद माैजूद रहे। 

विज्ञापन
A prayer meeting was held in McLeodganj for the long life and health of the Dalai Lama
मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्म सम्मेलन में उपस्थित बौद्ध गुरुओं को संबोधित करते हुए दलाई लामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा तेंजिन ग्योत्सो के 90वें जन्मदिवस पर मैक्लोडगंज में आज से दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। समारोह के लिए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू धर्मशाला पहुंचे हैं।  केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री राजीव रंजन सिंह और समेत अन्य हस्तियों के आज धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


केंद्रीय तिब्बती प्रशासन, निर्वासित तिब्बत सरकार और दलाई लामा कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैक्लोडगंज स्थित दलाई लामा मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। शनिवार सुबह चुंगलाखां बौद्ध मठ में दलाई लामा की लंबी उम्र और स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 सुबह 8:00 बजे शुरू हुई इस प्रार्थना सभा में दलाई लामा खुद माैजूद रहे। रविवार को केक कटेगा और दलाई लामा अनुयायियों को आशीर्वाद देंगे। 14वें दलाई लामा का 90वां जन्मदिन आधिकारिक तौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 6 जुलाई को मनाया जाता है। करीब 48 देशों से बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले और दलाई लामा के हजारों अनुयायी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सक्रिय हैं। हालांकि, सिक्कम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग भी धर्मशाला आ रहे थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed